मेडिकल कालेज को वीसी को लिटाया उसी गद्दे पर : फरीदकोट स्थित मेडिकल में फटा-जला गद्दा देखकर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

by

चंडीगढ़ ।
पंजाब के नए सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा चेकिंग के लिए शुक्रवार को फरीदकोट स्थित मेडिकल जब कॉलेज पहुंचे तो वह स्किन वार्ड में फटा-जला गद्दा देख कर इतने भड़क गए कि उन्होंने वहां मौजूद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी, फरीदकोट के वाइस चांसलर (VC) को फटे गद्दे वाले गंदे बैड पर लेटने को कह दिया। वीसी बैड पर लेट गए। इसके बाद सेहत मंत्री ने स्टोर रूम का भी जायजा लिया।

सेहत मंत्री जौड़ामाजरा ने बठिंडा के अस्पताल का दौरा किया। इसके बाद वह चेकिंग के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद अस्पताल पहुंचे थे। सेहत मंत्री ने कहा कि वह खुद देखना चाहते हैं कि पंजाब के अस्पतालों की हालत कैसी है?। इसको लेकर वह अफसरों की कागजी रिपोर्ट पर निर्भर नहीं रहेंगे। इसलिए अफसरों को जमीनी स्तर पर हालात सुधारने होंगे। गौरतलब है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पहले डॉ. विजय सिंगला को हेल्थ मिनिस्टर बनाया था। जिन्हें क्रप्शन के केस में CM भगवंत मान ने बर्खास्त कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ਗੱਡੀਆਂ ‘ਤੇ ਬੱਤੀ ਅਤੇ ਕਾਲੀ ਫ਼ਿਲਮ ਲਗਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਪਾਬੰਦੀ ਦੇ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ

ਪਟਿਆਲਾ: ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਸ੍ਰੀ ਕੁਮਾਰ ਅਮਿਤ ਨੇ ਫੌਜਦਾਰੀ ਜਾਬਤਾ ਸੰਘਤਾ 1973 (1974 ਦਾ ਐਕਟ ਨੰ: 2) ਦੀ ਧਾਰਾ 144 ਅਧੀਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਏ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦਿਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਟਿਆਲਾ ਦੀਆਂ ਸੀਮਾਵਾਂ ਅੰਦਰ ਵਧੀਕ...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल, पारोवाल की छात्रा यानवी ने सीबीएसआई द्वारा घोषित दसवीं के नतीजों में 99 प्रतिशत अंक किए प्राप्त

गढ़शंकर। दोआबा पब्लिक स्कूल, पारोवाल की छात्रा यानवी ने सीबीएसआई द्वारा घोषित दसवीं के नतीजों में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है।  बीत इलाके के गांव डल्लेवाल की यानवी...
article-image
पंजाब

बसपा वर्करों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय समर्थन मिला जब सैला खुर्द इलाके के गांव मजारा डिंगरिया में पार्टी नेता नीलम रोड़ी की प्रधानगी व बीसी सेल के नेता...
article-image
पंजाब , समाचार

होशियारपुर में शहीद उधम सिंह के नाम पर बनेगा मेडिकल कॉलेज : कपूरथला और होशियारपुर का दौरा कर मेडिकल कॉलेजों वाले स्थानों का निरीक्षण किया :

कपूरथला/होशियारपुर, 27 नवंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य को दुनिया भर में ‘चिकित्सा शिक्षा’ के केंद्र के रूप में उभारने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। कपूरथला में...
Translate »
error: Content is protected !!