डिप्लोमा को 12वीं कक्षा के तौर पर कंसीडर करने के दिए निर्देश : हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रार्थी को कॉन्स्टेबल पद के लिए अप्लाई करने के मामले मे

by

शिमला । हिमाचल हाईकोर्ट ने मैट्रिक के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज से प्राप्त 3 वर्ष के डिप्लोमा कोर्स को 12वीं के बराबर मान प्रार्थी को कॉन्स्टेबल पद के लिए कंसीडर करने के आदेश जारी किए है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियर में तीन साल का कोर्स करने के बाद अमन शर्मा कॉन्स्टेबल के पद के लिए अप्लाई किया तो वो उनका फार्म अप्लाई नहीं हुआ। उनका फॉर्म ये कहकर रिजेक्ट कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने 12वीं कक्षा नहीं बल्कि 10वीं कक्षा के बाद सिविल इंजीनियर में डिप्लोमा कोर्स किया है। मामले को लेकर अमन शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें शुक्रवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए प्रार्थी को कॉन्स्टेबल पद के लिए कंसीडर करने के आदेश जारी किए हैं।

न्यायाधीश सबीना व न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने अमन शर्मा द्वारा दायर याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किए। याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार राज्य सरकार ने पुलिस विभाग ने 1243 पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया था। प्रार्थी ने पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए आवेदन किया था। पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा रखी गई थी। प्रार्थी के अनुसार उसके 3 वर्ष के सिविल इंजीनियरिंग वाले डिप्लोमा को 10+2 के समकक्ष नहीं माना जा रहा है। प्रार्थी ने इस बाबत 22 जनवरी 2018 को जारी राज्य सरकार की अधिसूचना का हवाला देते याचिका दायर की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के विरुद्ध बिलासपुर में उमड़ा जन सैलाब : मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू

कोटला बड़ोग पुनर्वास केंद्र के लिए जारी किए 20 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री एएम नाथ। बिलासपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के तहत आज बिलासपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, गडकरी सड़क परिवन मंत्री, देखें विभागों की लिस्ट

Lअमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री व जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया, मनोहर लाल खट्टर को दिया गया ऊर्जा विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति के लिए अटल जी ने सपना देखा नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की मदद पर आभार जताना सीखे कांग्रेस के नेता हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। लाहौल/केलांग :  प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प – उपमुख्यमंत्री

खिलाड़ी खेलों को अनुशासन मंे रहकर खेल भावना से खेलें , विकास स्वयं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए है – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 3 अक्तूबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार...
Translate »
error: Content is protected !!