डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खक्ख ने पदभार संभाला

by

गढ़शंकर : 21 जुलाई : डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला का तबादला होने पर उनके स्थान पर होशियारपुर से बदल कर आए डीएसपी दलजीत सिंह खक्ख ने गढ़शंकर में बतौर डीएसपी का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी दलजीत सिंह खक्ख ने कहा कि शहर में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के हर संभव प्रयत्न किए जाएंगे। इसके अलावा इलाके में नशों पर नकेल डालने तथा नशे के व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने नशे के कारोबार में लगे लोगों को चेतावनी देते कहा कि यदि नशे के व्यापारियों ने यह धंधा ना छोड़ा तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मौके उन्होंने इलाके के गांवों की पंचायतों तथा शहर निवासियों को अपील करते कहा इलाके में समाज विरोधी गतिविधियों पर नकेल डालने के लिए पुलिस को सहयोग दें। उन्होंने कहा कि अमन पसंद लोगों को पुलिस द्वारा पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी इस संबंधी कोई समस्या आती है तो वे उनसे बेझिझक मिल सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संचित सेठी को शिव सेना पंजाब ने जिला युवा अध्यक्ष की सौंपी जिमेदारी

होशियारपुर : शिवसेना पंजाब की एक विशेष बैठक होशियारपुर साधु आश्रम के नजदीक हिंदू नेता युवा संचित सेठी की अगुवाई में हुई। जिसमें शिवसेना पंजाब के युवा उत्तर भारत प्रमुख मिक्की पंडित दोआबा के...
article-image
पंजाब

प्राचीन और ऐतिहासिक मेले ‘छिंझ छराहां दी’ को दिया पंजाब सरकार ने विरासती दर्जा : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई

गढ़शंकर : 3 जून : पंजाब सरकार पंजाब की समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों को सौंपने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत गढ़शंकर विधान सभा के नीम पहाड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दो लड़कियों ने युवक को वीडियो काल अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल : फिर धमकी देकर ऐंठे 32 हजार, मामला दर्ज

जालंधर : दो प्रवासी महिलाओं ने एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल की और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगीं। पहले पीड़ित आरोपियों की मांगें पूरी करता रहा , लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!