पंजाब में अब फिर से डराने लगा कोरोना : 4 मरीजों के रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक देश में मात्र 257 पॉजिटिव केस

by

चंडीगढ़ । राज्य में कोविड-19 के नए मरीज सामने आ रहे हैं। पंजाब में इस वर्ष चार मामले सामने आए हैं। जिसमें से तीन जनवरी माह में तो एक मई माह में सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि जो कोविड वायरस सामने आया हैं, वह बेहद हलका यानी उसका मानव शरीर पर बुरा असर सामने नहीं आ रहा है।

अभी तक देश में मात्र 257 केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।

सेहत मंत्री डा बलबीर सिंह ने आश्वस्त किया है कि सरकार पूरी तरह से सतर्क है। इससे निपटने के लिए सरकार ने व्यापक रणनीति तैयार की है। सभी जिलों के सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड टेस्ट की की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेहत मंत्री ने कहा कि नया वैरिएंट पहले की तरह घातक नहीं है। जो मरीज कोविड पाजिटिव हो रहे है वह जल्दी रिकवर कर रहे है।

जेएन 1 वैरिएंट एक माइल्ड वायरस है और 98 फीसदी मरीजों ने इससे रिकवर कर चुके है। सेहत विभाग ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत उन्हें अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाने, आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए कहा है। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने और अगर कहीं कोई ऐसा केस आता है तो तुरंत सूचित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ-साथ केंद्र की ओर से राज्य को कहा गया है कि वह डे टू डे रिपोर्ट भेजें। JN.1 वेरिएंट, जो ओमिक्रॉन BA.2.86 से उत्पन्न हुआ है, तेजी से फैलने की क्षमता रखता है और इसमें लगभग 30 म्यूटेशन पाए गए हैं। अस्पतालों को विशेष तैयारियों के निर्देश दिए हैं, जिसमें मेडिकल संसाधनों की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता, स्टाफ की तत्परता और दैनिक रिपोर्टिंग शामिल हैं।

इसके अलावा, स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। लोगों को कहा गया है की भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहने।हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और नियमित रूप से हाथ धोएं। सूखी खांसी, बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, भूख में कमी या डायरिया जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों (जैसे बुजुर्ग या कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले) को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

District-Level Task Force Formed to

Strict Action Against Use of Subsidised Urea in Non-Agricultural Works: Deputy Commissioner Ashika Jain Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 8 : Deputy Commissioner Ashika Jain has constituted a district-level task force to prevent the unauthorised use and...
article-image
पंजाब

विकास के पक्ष से पिछड़े इलाकों पर फोकस कर करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 15 के मोहल्ला सुंदर नगर में 35 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल का किया लोकार्पण, 9 लाख रुपए की लागत से पडऩे वाले सीवरेज के कार्य की...
article-image
पंजाब

पटियाला में कूड़े के ढेर में मिले रॉकेट लॉन्चर : पुलिस ने इलाका किया सील

पटियाला : पटियाला में राजपुरा रोड पर एक स्कूल के नजदीक कूडे़ के ढेर से सात आठ रॉकेट लॉन्चर बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विस्फोटक सामग्री को कब्जे...
article-image
पंजाब

सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के ई- हैल्थ कार्ड बनाने के लिए रविवार भी खुलेंगे सभी सेवा केंद्र: अमित कुमार पांचाल

जिले के 25 सेवा केंद्रों में लाभार्थी बनवा सकते हैं ई-कार्ड ए.डी.सी ने योजना के लाभार्थियों को जल्द से जल्द ई कार्ड बनवाने की अपील की होशियारपुर, 06 मार्च: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!