आई.के. गुजराल यूनिवर्सिटी कैंपस में एन.एस.एस. कैंप के समापन अवसर पर साइक्लिस्ट बलराज चौहान ने युवाओं को खेलों और साइक्लिंग के लिए किया प्रेरित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आई.के. गुजराल यूनिवर्सिटी कैंपस होशियारपुर में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए एन.एस.एस. कैंप के समापन अवसर पर स्टेट अवार्डी साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ. कुलविंदर सिंह परमार, नोडल ऑफिसर एन.एस.एस. और रेड रिबन क्लब ने बताया कि एक हफ्ते तक चले इस कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह बनाकर सफाई अभियान के साथ अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी की।मुख्य अतिथि बलराज सिंह चौहान, जो स्वच्छ भारत मिशन होशियारपुर के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, ने अपने साइक्लिंग के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने देश-विदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर होशियारपुर का नाम रोशन किया है। अब तक उन्होंने एक लाख बानवे हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।चौहान ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कैंप के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी ज़रूरी है। खेल न सिर्फ शारीरिक तंदुरुस्ती देते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मज़बूत बनाते हैं। खेल की भावना इंसान में जीतने का जज़्बा पैदा करती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे ने घर-परिवारों को बर्बाद किया है।इस मौके पर ड्रग डि-अडिक्शन सेंटर की डॉक्टर संदीप कुमारी ने भी छात्रों को संबोधित किया और समाज में फैल रहे नशे के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने मोबाइल फोन के बढ़ते प्रभाव से बचने की सलाह दी।इस अवसर पर सुरिंदर सिंह, डॉ. सोनू बाला गर्ग, डॉ. रिंकू वालिया, डॉ. अमित हांडा, रजिंदर कुमार, पुनीत कुमार, कुशविंदर कौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

“स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में डीसी आशिका जैन विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ हुई रुबरु : मेहतन को टालना, सफलता को खोने के बराबर- डीसी

विद्यार्थियों ने अपने भविष्य को लेकर डिप्टी कमिश्नर के साथ की बेबाक बातचीत गढ़शंकर, होशियारपुर। पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के तहत आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
पंजाब

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब

मैं फंस गई हूं……मस्कट में कदम रखते ही पंजाबी महिला के साथ जो हुआ, वह रोंटगे खड़े कर देगा

चंडीगढ़   : पंजाब के जालंधर की एक महिला ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के ओमान जाने का फैसला किया। महिला अमृतसर-मुंबई होकर ओमान के लिए रवाना हुई लेकिन मस्कट पहुंचते...
article-image
पंजाब

National Lok Adalat to be

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 6 : The District Legal Services Authority (DLSA), Hoshiarpur, will organise the second National Lok Adalat of 2026 at district and sub-divisional levels on May 9. The event will be held under...
Translate »
error: Content is protected !!