दिल्ली पुलिस ने प्रतिभा सिंह को किया गिरफ्तार : सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के विरोध में प्रदर्शन दौरान

by

शिमला : 21 जुलाई: कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में एआईसीसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के विरोध में प्रदर्शन किए गए। इसी मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली में धरना दिया। इसमें भाग लेने को लेकर हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं को विरला मंदिर पुलिस थाने में रखा गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी कर केंद्र सरकार कांग्रेसी नेताओं का मनोबल नहीं तोड़ सकती है। कांग्रेस पूरी तरह से गांधी परिवार के साथ है। जिस तरह मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस उससे घबराने वाली नहीं है।
प्रतिभा सिंह की गिरफ्तारी पर हिमाचल कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता देवेंद्र बुशेहरी ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास बताया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप का दोस्‍ती वाला फैसला! भारत को अमेरिका लौटाएगा 40 हजार करोड़ रुपये : ट्रेड डील पूरी होने से पहले दिया तोहफा

नई दिल्‍ली. कुछ महीने पहले तक भारत पर नाराज दिख रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का रुख पूरी तरह बदल चुका है. पहले तो उन्‍होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाए गए 25...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्लू स्टार कंपनी में ऑपरेटर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार : 17 अप्रैल को घुमारवीं में सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के 06 पदों के लिए घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 13 अप्रैल: ब्लू स्टार कंपनी, नाहन रोड, रामपुर काला अंब, जिला सिरमौर द्वारा ऑपरेटर के 50 पदों को भरा जा रहा है। जबकि श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं, द्वारा सेल्स एक्जेक्यूटिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या : मां ने महिला प्रोफेसर पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, 12 नवंबर को कॉलेज में कथित बेइज्जती से मानसिक रूप से परेशान होने का दावा रोहित जसवाल।  धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!