धर्मशाला कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या : मां ने महिला प्रोफेसर पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

by
सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, 12 नवंबर को कॉलेज में कथित बेइज्जती से मानसिक रूप से परेशान होने का दावा

रोहित जसवाल।  धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की बीए अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट और छात्रा की मां की ओर से लगाए गए आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। मां ने कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर पर बेटी के साथ कथित दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 12 नवंबर को कॉलेज में सबके सामने हुई कथित बेइज्जती के बाद से बेटी परेशान थी।

परिजनों के अनुसार, शिव मंदिर सकोह के पास रहने वाली छात्रा ने नाले के समीप एक एंगल से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर धर्मशाला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

मां ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

छात्रा की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर ने बेटी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। मां के मुताबिक, 12 नवंबर को कॉलेज में सबके सामने हुई घटना के बाद बेटी मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने पुलिस से संबंधित अध्यापिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सुसाइड नोट और शिकायत के आधार पर जांच

पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान संबंधित प्रोफेसर से भी पूछताछ की जा सकती है। मामले की पुष्टि एसपी कुलभूषण वर्मा ने की है।

नोट: प्रोफेसर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के सभी पहलू स्पष्ट हो सकेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पौंग डैम विस्थापितों को बड़ी राहत, देहरा के 42 परिवारों को मिले भूमि आवंटन पट्टे

वर्षों का इंतजार खत्म, विस्थापित परिवारों को अपनी जमीन का अधिकार विस्थापितों के सम्मान और पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम एएम नाथ। शिमला : पौंग डैम से विस्थापित देहरा विधानसभा क्षेत्र के 42...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लैंड रेवेन्यू मैनुअल में बदलाव की तैयारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ, परिवारों को वितरित किए संपत्ति कार्ड रोहित भदसाली हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर के दोसड़का पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला ‘सुरक्षित निर्माण मॉडल’ में अव्वल – सीएम ने जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम रहने पर कांगड़ स्कूल की चाहत और राजवीर को किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 14 अक्तूबर. : ऊना जिला ‘सुरक्षित निर्माण मॉडल’ को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अव्वल रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ‘समर्थ-2024’...
Translate »
error: Content is protected !!