अनाथ बच्चों की शिक्षा व सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सरकार का महत्वपूर्ण कदम

by
अनाथ बच्चों की सहायता के लिए जिला चंबा सुख आश्रय कोष में अधिक से अधिक दान करें जिलावासी : मुकेश रेपसवाल
एएम नाथ। चम्बा :  अनाथ बच्चों की सहायता व शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत जिला चंबा सुख आश्रय कोष भारतीय स्टेट बैंक चंबा में खुलवाया गया है।
यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इस खाते में एकत्रित धनराशि का उपयोग अनाथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। मुकेश रेपसवाल ने जिला चंबा के सभी दानी सज्जनों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के बैंक बचत खाता संख्या – 42604675353
IFSC- SBIN0000626 में अधिक से अधिक दान देकर अनाथ बच्चों की मदद में भागीदार बनें। इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति दिए गए कयूआर कोड के माध्यम से भी इस खाते में दान की राशि हस्तांतरित कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर केंद्र सरकार की प्रदर्शनी के तीसरे दिन राष्ट्र निर्माण पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

शिमला 09 नवंबर – केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के तीसरे दिन शिमला के जनसामान्य ने बढ़-चढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनियंत्रित होकर सड़क से खेत में गिरी निजी बस, सवारियों को आईं हल्की चोटें

कुल्लू :  जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी के बंजार-बठाहड़ सड़क पर बाड़ीरोपा के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बस...
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया…छात्रवृति हड़पने के इन पर हर आरोप

शिमला।  250 करोड़ रुपये के छात्रवृति घोटाले में सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया  है।   हिमाचल हाईकोर्ट ने मामले में धीमी जांच पर नारागजी जताने के बाद सीबीआई हरकत में आई  और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अग्रसर : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित 45 लाख रुपये की राशि वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों का किया लोकार्पण राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल थुलेल के निर्माण को एक करोड़ का...
Translate »
error: Content is protected !!