हिमाचल सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अग्रसर : कुलदीप सिंह पठानिया

by

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

45 लाख रुपये की राशि वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों का किया लोकार्पण

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल थुलेल के निर्माण को एक करोड़ का बजट स्वीकृत

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर 45 लाख रुपये की राशि से पूर्ण किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 20 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन, 15 लाख रुपये की डिजिटल लाइब्रेरी तथा 10 लाख रुपये की राशि से किए गए ग्राम पंचायत उन्नयन कार्य शामिल हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार के उपरांत अब सुदृढ़ीकरण की नीति पर कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
उन्होंने साथ में यह भी कहा कि सीबीएसई पैटर्न को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय ढांचे के अनुरूप विकसित कर रहा है, ताकि प्रदेश के विद्यार्थी देश की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें और एक सशक्त व जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रथम चरण के तहत 100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध किया गया है तथा इस योजना को आगे और विस्तारित किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है और कुछ वर्ष पूर्व 21वें स्थान से आज पाँचवें स्थान पर पहुँचना राज्य सरकार की नीतियों और प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नवाचारी कदम के रूप में भटियात विधानसभा क्षेत्र के थुलेल में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है तथा भविष्य में लगभग पाँच करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय कर आधुनिक शैक्षणिक परिसर का निर्माण किया जाएगा।
कुलदीप सिंह पठानिया ने गत तीन वर्षों के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में हुए विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवधि में बिना भेदभाव शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत, सामाजिक सेवा तथा आधारभूत ढांचे के क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 35 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य अमन महाजन ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा व्यय

एएम नाथ। शिमला :  हरित पंचायत पहल अब राज्य भर के अनाथों और विधवाओं के कल्याण एवं उत्थान में भी योगदान देगी। यह अभिनव कदम न केवल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने लोगों संग मनाया अपना 54वां जन्मदिन : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर लगभग 65 लोगों ने किया रक्तदान

एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 अप्रैल: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं के गांव चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आमजन के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू एएम नाथ। शिमला हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के...
Translate »
error: Content is protected !!