हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

by

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू

एएम नाथ। शिमला
हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच छह जनवरी को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इन तीनों नर्सिंग कालेज के लिए 90 फीसदी अनुदान केंद्र सरकार का होगा, जबकि दस फीसदी हिस्सेदारी राज्य सरकार की होगी। नर्सिंग संस्थानों में सीटों का आबंटन बाद में होगा। राज्य सरकार पर इन संस्थानों को चलाने का ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार आगामी दिनों में इन संस्थानों को चलाने की तैयारी शुरू कर सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में भी देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के 69 स्वास्थ्य संस्थानों में 134 टेस्ट की व्यवस्था की है। इन स्वास्थ्य संस्थानों में छह विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे। राज्य सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श स्वास्थ्य केंद्र खोलने का फैसला किया है।
इनमें 622 स्टाफ नर्स और 138 ओटीए की भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने इन केंद्रों को एक करोड़ रुपए उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की है। आगामी वित्तीय वर्ष में प्रदेश के दो मेडिकल कालेज में पेट स्कैन की भी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने बजट में दिए जवाब में इसका खुलासा किया है। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कालेज में पेट स्कैन मशीन के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। अब राज्य सरकार ने एम्स से तय दिशानिर्देशों के आधार पर दोबारा से टेंडर जारी करने का फैसला किया है। दोनों मेडिकल कालेज अस्पताल में पेट स्कैन की सुविधा आगामी वित्तीय वर्ष में रोगियों को मिल सकती है। राज्य सरकार ने चिकित्सकों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने का भी फैसला किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका

नई दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस को लगातार लग रहे झटकों के चलते एक और बड़ा झटका लग गया । लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। संसद रवनीत सिंह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय …शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय – 290 अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बस से धरेड़- राजनाली पहुंचे आशीष बुटेल : लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में रोपित किए जाएगें 2 हजार पौधे : आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 27 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में विभिन्न प्रजातियों के 2000 पौधे रोपित करेगा। सीपीएस ने शुक्रवार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पिछली भाजपा ने सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती घोटाला, 100 करोड़ रुपये का खनन घोटाला तथा 2500 करोड़ का क्रिप्टो करंसी घोटाला हुया -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जिला हमीरपुर के प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने जारी किए 14 करोड़ रुपये, शहर में बिजली तारों को भूमिगत करने के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!