बदतर कानून व्यवस्था: शिमला में पुलिस कन्ट्रोल रूम के साहमने 21 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या

by

एएम नाथ। शिमला
शिमला में एक 21 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला संज्ञान में आया है। घटना बीती देररात की बताई जा रही है। हत्या के दौरान हुई यह पूरी वारदार सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि हत्यारे ने आधी रात को रेस्टोरेंट में घुसकर युवक पर तेजधार ह​थियार से हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया है। हादसा पुलिस रिपोर्टिंग रूम के बिल्कुल सामने हुआ है। वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिमला पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
मृतक की पहचान शिमला जिला के चौपाल के कुपवी निवासी मनीष (21) पुत्र सोहन सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने जल्द अभियुक्त की गिरफ्तारी का दावा किया है। रेस्टोरेंट मालिक हिमांशु सूद की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके कर्मचारी को मौत के घाट उतारने वाला शख्स अज्ञात व्यक्ति है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-रूस डिजिटल अर्थव्यवस्था तैयार करने पर सहमत : करेंसी से संबंधित निर्णय जल्द होंगे

भारत और रूस ने डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आधुनिक बुनियादे ढांचे को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया है। ब्रिक्स देशों के बीच इंटरनेशनल संबंधों को विस्तार देते हुए भारत और रूस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड जारी- ओम कांत ठाकुर

एसडीएम मंडी ने कहा क्यूआर कोड स्कैन करके करें मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदन मंडी, 30 अप्रैल। वोटर जागरूकता अभियान के अंतर्गत 18 मई को मंडी नगर निगम एरिया में मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त पंचायत बनाने में योगदान दें आंगनबाड़ी वर्कर : एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने कहा, गर्भवती और प्रवासी बच्चों की नशे से बचाव पर करें काउंसलिंग

ऊना, 24 जुलाई – एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा गर्भवती और प्रवासी कामगारों के बच्चों को नशे से बचाव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ क्षेत्र में किए 53 लाख के विकास कार्यों के लोकार्पण बोले…कुटलैहड़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों को मिलेंगी घरद्वार पर सुविधाएं

रोहित जसवाल। ऊना, 19 जनवरी। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक विवेक शर्मा(विक्कू) ने आज(सोमवार) को ग्राम पंचायत टक्का एवं ग्राम पंचायत झलेड़ा में 53 लाख रुपये की विकास...
Translate »
error: Content is protected !!