छात्रा के साथ प्रोफेसर ने किया गंदा काम : छात्रा ने मौत से पहले वीडियो बना सुनाई आपबीती

by

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा की मौत के बाद 3 छात्राओं और एक प्रोफेसर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। मरने से पहले छात्रा ने वीडियो रिकॉर्ड कर अपने साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई।

धर्मशाला के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट के पिता ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि 18 सितंबर को हर्षिता, आकृति और कोमोलिका नाम की तीन छात्राओं ने कथित तौर पर उनकी बेटी के साथ बेरहमी से रैगिंग की और उसे चुप रहने की धमकी दी। शिकायत में कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल है। मृतक छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी प्रोफेसर के कथित गलत व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के कारण बहुत ज्यादा तनाव में थी। शिकायत में कहा गया है कि इससे उसकी सेहत लगातार बिगड़ती गई। मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि 26 दिसंबर को लुधियाना के DMC हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत से पहले उसे कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। परिवार ने बताया कि बेटी की मौत के सदमे की वजह से वे पहले शिकायत दर्ज नहीं करा पाए थे।

मृत छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी की मौत से पहले मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। वीडियो में उसने प्रोफेसर पर गलत व्यवहार करने, उसे छूने और कैंपस में मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।

छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने 20 दिसंबर को पुलिस और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और हिमाचल प्रदेश एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस (रैगिंग निषेध) अधिनियम, 2009 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ागर्क कर रही सरकार -विशेषज्ञ डॉक्टर्स की 63 सीटें रद्द करवाकर : स्वास्थ्य व्यवस्था को सम्पूर्ण पतन की तरफ़ ले जा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार की तानाशाही के कारण प्रदेश को नहीं मिल पाएंगे 63 विशेषज्ञ  डॉक्टर्स,   हकों की कटौती के बाद अब लोगों के ख़ानें की कटौती करने पर उतरी सरकार भाजपा की नीतियों को देख ज्यादा...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल में त्रिकोनिया मुकाबला व मतदाताओं की चुपी को भांपने को उमीदवार बेकरार…. आप, कांग्रेस व अकाली बसपा के साथ साथ भाजपा भी ठोक रही ताल

चब्बेवाल (मोनिका भारद्वाज) सुरक्षित विधानसभा सीट चब्बेवाल में इस बार तीन पुराने और एक नया चेहरा चुनावी मैदान में है। डाक्टरी पेशा से राजनीति की पिच पर सफल हुए कांग्रेस प्रत्याशी विधायक डा. राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मां कालीबाड़ी का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण के लिए कांगड़ा रवाना

एएम नाथ। शिमला : आज शिमला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मां कालीबाड़ी का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण के लिए कांगड़ा रवाना हो गए हैं। शिमला...
article-image
पंजाब

जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार : लड़कियों की प्रोफाइल से हनी ट्रैप में फंसा; आर्मी की मूवमेंट करता था शेयर

पटियाला :  पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!