एक तरफ मोदी की “गारंटी” दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का “मॉडल”, कांग्रेस और इंडी स्वार्थी व अवसरवादी : मोदी

by
हमारे गिरिपार के हाटी समुदाय को भी आरक्षण नहीं दिया था
60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं
एएम नाथ। नाहन :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन के चौगान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को जो स्पीड और स्केल चाहिए, वो सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने अपने भाषण से पूर्व हिमाचल में गुजारे समय को याद किया, मां शालूनी और सभी देवी देवताओं को याद किया।
उन्होंने कहा की जब में हिमाचल का प्रभारी था तब भी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानता था और आज भी मानता हूं। मोदी ने कहा की समय बदल है पर मोदी नहीं बदला है।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में अपने हिमाचल के साथियों को भी याद किया।
उन्होंने कहा की मेरे लिए न नाहन नया है और न ही सिरमौर नया है। लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि आज का माहौल नया है। जब देश मोदी को जानता नहीं था, तब भी आप लोगों ने मुझे आशीर्वाद और प्यार देने में कोई कमी नहीं रखी। समय बदला है, लेकिन मोदी नहीं बदला है। मोदी का हिमाचल से वही पुराना रिश्ता है।
उन्होंने कहा की मुझे आशीर्वाद चाहिए। एक ताकतवर भारत बनाने के लिए, दूसरा विकसित भारत बनाने के लिए और तीसरा विकसित हिमाचल के लिए। मोदी ने कहा की हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है, हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।
आपने कांग्रेस का दौर देखा है, जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी।उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था, कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा। हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हौसला बुलंद रखना सिखाया है।
हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता। लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, कांग्रेस को वंदे मातरम् कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती।
पीएम मोदी ने कहा एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला, इन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई।
कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी है और अवसरवादी है। ये घोर सांप्रदायिक हैं, ये घोर जातिवादी हैं और ये घोर परिवारवादी हैं।
60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं, उनको भी आरक्षण की जरूरत है, कांग्रेस ने इन समाज के बारे में कभी सोचा ही नहीं।मोदी ने आकर सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10% आरक्षण किया और इस देश में कोई झगड़ा नहीं हुआ।
मोदी ने हाटी समुदाय का जिक्र किया तो नारों से गूंज गया पंडाल।
मोदी ने कहा की कांग्रेस ने हमारे गिरिपार के हाटी समुदाय को भी आरक्षण नहीं दिया था। ये सारे काम मोदी ने आपका कर्ज उतारने के लिए किए हैं। इसके कारण आज हमारे समाज के लोगों को अलग-अलग स्थान पर अवसर मिल रहा है।
इंडी गठबंधन की साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में सामने आया है। 2 दिन पहले ही वहां कोलकाता उच्च न्यायालय ने कई मुस्लिम जातियों के आरक्षण को खत्म कर दिया।
मुसलमानों की कई जातियों को इंडी गठबंधन वालों ने ओबीसी बना दिया था और ओबीसी का हक उनको दे दिया था। ऐसा करके इंडी गठबंधन ने ओबीसी के हक पर डाका डाला और संविधान की धज्जियां उड़ा दी। अब कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंडी गठबंधन वाले बौखलाए हुए हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री तो सीधे-सीधे कोर्ट के फैसले को मानने से भी इनकार कर रही हैं। इनके लिए संविधान और अदालतें कोई मायने नहीं रखती। इनका सबसे सगा अगर कोई है, तो वो इनका वोटबैंक है।
आज मैं आपसे तीसरी बार भाजपा सरकार के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।मुझे आशीर्वाद मेरे लिए नहीं चाहिए, मेरे परिवार, मेरी जात-बिरादरी के लिए नहीं चाहिए। मुझे आशीर्वाद चाहिए – ताकतवर भारत बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, विकसित हिमाचल के लिए।
रैली की अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की उन्होंने कहा यह हमारा सौभाग्य है की हिमाचल की पावन धरती पर पीएम मोदी का आगमन हुआ। आज के दौरे के बाद भाजपा और चुनावी प्रचार में बल मिलेगा, अभी की हिमाचल में चार की चार देश में 400 पार।
कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे और मोदी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक के गोलियां मारी : गंभीर घायल, पीजीआई रेफर,

होशियारपुर : होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर काम से घर वापिस जाते समय  युवक पर गोलियां मार दी गई है। जिसमे उक्त युवक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट पर चर्चा कार्यक्रम का जिला ऊना में एलईडी के माध्यम से 5 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारणः डीसी

वर्चुअल माध्यम से बजट पर चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, 11 बजे शुरू होगा कार्यक्रम ऊना 5 मार्च: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को बजट 2022-23 पर आम लोगों के साथ चर्चा करेंगे,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

प्रभावित परिवारों को प्रदान की 2 लाख 30 हजार की फौरी राहत एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आपदा प्रभावित गाँव रौणी, सुदली, चंबी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण पर विशेष ज़ोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आज (मंगलवार) को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के...
Translate »
error: Content is protected !!