उज्जैन महाकाल मंदिर में गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था मुस्लिम युवक : माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला…भगवा वस्त्र… ऐसे पकड़ा गया

by

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बजरंद दल ने दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा, जो हिंदुओं की तरह गले में तुलसी की माला, माथे पर तिलक और भगवा वस्त्र पहन कर घूम रहा था।

हैरानी की बात ये है कि वो विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही मंगलनाथ मंदिर में भी घूमता रहा. लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं उसे पकड़ा और उससे सारी सच्चाई जान ली।

बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि मुझे यह जानकारी मिली थी कि एक युवक होटल में ठहरना चाहता है. लेकिन वो खुद की आईडी से नहीं बल्कि लड़की की आईडी से कमरा बुक करवा रहा है. सूचना मिलते ही बजरंग दल की टीम नानाखेड़ा पहुंची. वहां युवक मिल भी गया लेकिन उसकी जो वेशभूषा थी उसे देखकर हमारे सबके होश उड़ गए. क्योंकि वो युवक मुस्लिम था. लेकिन उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए भगवा वस्त्र पहन रखे थे. साथ ही गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक भी लगा रखा था।

युवक से जब उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना हिंदू नाम बताया. लेकिन बाद में उसके पास मिले डॉक्यूमेंट में उसका नाम जाफर सामने आया. बताया जाता है कि जाफर एक लड़की को दिल्ली से लेकर उज्जैन आया था, जाफर इतना चालाक था कि उसने नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में कमरा बुक करवाने के लिए खुद के आईडी की बजाय लड़की के डॉक्यूमेंट से यह कमरा बुक करवाया था।

कभी महाकाल तो कभी पहुंचा मंगलनाथ : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लड़की के साथ महाशिवरात्रि पर्व मंगलनाथ और महाकाल मंदिर में दिनभर घूमता रहा और शाम को होटल पहुंचा था।

आवाज लगाने पर पकड़ाया जाफर :  बताया जाता है कि जाफर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए भगवा कपड़े तो पहन लिए थे. लेकिन वो एक गलती कर गया. दरअसल, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूत्रों से पता चला था कि युवक का नाम जाफर है. गलत नाम बताकर जैसे ही जाफर पलटा, बजरंग दल वालों ने उसे आवाज लगाई- जाफर भाई. यह सुनते ही जाफर पलटा और बोला- हां भाई बोलो. बस इसी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे फिर पकड़ा और उसकी तलाशी ली. तो उसकी जेब से मिले डॉक्यूमेंट से उसकी पहचान हो गई।

पुलिस कर रही जांच  : जाफर द्वारा भेष बदलकर धार्मिक स्थलों पर घूमने के साथ ही लड़की के साथ लव जिहाद करने जैसी बात से बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज थे. कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने जाफर के साथ मारपीट की. लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे लेकर तत्काल थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जाफर को पुलिस के सुपुर्द किया था. नानाखेड़ा थाना पुलिस से पूरे मामले में जांच कर रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जसविंदर भल्ला के निधन पर पवन दीवान ने गहरा शोक व्यक्त किया

लुधियाना, 22 अगस्त: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार और महान हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी : भाजपा नेता केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को 1 से 30 जून तक घर-घर पहुंचाएंगे

शिमला : केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसकी रणनीति शनिवार को शिमला में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तैयार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के भरमौर में जिंदा जला मजदूर : लाहल गांव में दो मंजिला मकान राख

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत खणी के लाहल गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान में लगी आग में एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। मृतक जम्मू-कश्मीर का बताया जा रहा...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर जो भी वह बोल रहे सही है, भाजपा में डिक्टेटरशिप : सुखजिंदर रंधावा

अमृतसर । पंजाब के उप-मुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान को सही कहा है, जो उन्होंने बीते दिन दिया। एक एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए सुखजिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!