क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की DC तोरुल एस रवीश ने अध्यक्षता की

by
एएम नाथ।  कुल्लू 29 जुलाई :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की ।
उपायुक्त ने नगर परिषद कुल्लू कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वह नियमानुसार अपने कार्य क्षेत्र के अंदर आने वाले अस्पताल के शुष्क अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था करने के लिए के लिए शीघ्र उचित कदम उठाएं ।
उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को भी निर्देश दिए कि वे भविष्य में गीले अपशिष्ट के निस्तारण के लिए अपने स्तर पर व्यवस्था करें ताकि उसका उचित निपटारा हो सके। मुख्य चिकित्सा अ।धिकारी ने जानकारी दी कि शीघ्र ही इसके लिए एक छोटे स्तर के प्लांट की स्थापना की जानी है, जिसमें कम्पोस्टर मशीन की खरीद के लिए लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है ।
बैठक में राज्य प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के शिमला कार्यालय में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवान  ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे प्रदेश को पर्यटन की आड़ में : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा सिंथेटिक ड्रग्स और चिट्टे से युवाओं को बचाने की अपील

शिमला : पर्यटन की आड़ में प्रदेश को किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे यह शब्द राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहते हुए कहा कि अपनी प्राथमिकता में शुमार करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने मुख्यमंत्री पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

हिम केयर योजना में पुरुष की बच्चेदानी ऑपरेशन का दावा गलत, अस्पतालों ने दी लिखित जानकारी एएम नाथ। शिमला : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने मुख्यमंत्री पर हिमाचल प्रदेश की जनता को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेड के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार को शनिवार को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय  ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। करीब...
Translate »
error: Content is protected !!