ग्रामीण विकास में पंचायत कर्मचारियों की भूमिका अहम, सेवा भाव से करें पंचायतों में काम

by
विधायक ने लिया विकास खंड देहरा में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा
राकेश कुमार।  देहरा, 29 जुलाई। ग्रामीण विकास में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर आम जनमानस को सशक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम हमारी पंचायते हैं। इसलिए पंचायतों के कर्मचारी सेवा भाव से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करें। विकास खंड देहरा कार्यालय में आज क्षेत्र के पंचायत कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। विधायक ने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों से विकास खंड देहरा में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा लिया।
*आपसी समन्वय से करें काम*
कमलेश ठाकुर ने कहा कि पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास के मुख्य सहयोगी होते है। पंचायतों में बेहतर आपसी समन्वय के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े कर्मचारी को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायतों के कल्याण और विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए कार्य करें। उन्होंने सभी कर्मचारियों को विकास के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।
विधायक ने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विकास खंड से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करना जरूरी है ताकि विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाई जा सके।
*कार्यों की होगी निरंतर मॉनीटरिंग*
कमलेश ठाकुर ने कहा कि पंचायतों में चल रही परियोजनाएं और विकास कार्यों की वे स्वयं मॉनिटरिंग करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि पंचायतों में चल रहे विकास कार्य तय समय में पूरे हों। कार्यों में गति लाने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी तत्परता के साथ कार्य करें।
*सुनी जनसमस्याएं*
इस दौरान कमलेश ठाकुर ने बीडीओ ऑफिस देहरा में जनसमस्याओं को सुनते हुए उनका निवारण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याएं-परेशानियों का निवारण करने और उनको कम करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
*यह रहे उपस्थित*
बैठक में खंड विकास अधिकारी देहरा मुकेश कुमार ठाकुर, एसडीओ डेवलपमेंट ब्लॉक देहरा अजय डोगरा सहित विकास खंड देहरा के सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के MLA बबलू की बिगड़ी तबीयत : होशियारपुर रेफर

एएम नाथ। ऊना हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बबलू आज शिमला जा रहे थे। रास्ते में रुक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल का दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल के दो छात्र मैरिट में प्रदेश में आठवें स्थान पर

बीबीएन, 10 मई (तारा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल ममता चौधरी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की बाल स्वास्थ्य से संबंधित तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा : कृमिनाशक दवाई से न छूटे कोई भी बच्चा : DC अमरजीत सिंह

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में नोडल शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हमीरपुर 02 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के तीन महत्वपूर्ण अभियानों एवं कार्यक्रमों की जिला स्तरीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

NSUI द्वारा नगरोटा बगबां में सम्मान समारोह किया आयोजित : एनएसयूआई नगरोटा वगवां के छात्रों ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के समक्ष कॉलेज में एमए और एमसीसी की विभिन्न विषयों की कक्षाएं आरंभ करने की मांग भी रखी

नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: बाली नगरोटा को शिक्षा का हब बनाने में स्व जीएस बाली का अमूल्य योगदान नगरोटा बगबां, 01 सितंबर। नशे से दूर रहकर युवा...
Translate »
error: Content is protected !!