7.38 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का तीन मंजिला भवन : कुलदीप कुमार

by
रामपुर में 12 कनाल भूमि पर होगा निर्माण, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
रोहित जसवाल।  ऊना, 14 अक्तूबर. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का तीन मंजिला भवन रामपुर में 7.38 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। भवन निर्माण के लिए 12 कनाल भूमि आयोग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है, जबकि पहले चरण में 1.98 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। निर्माण कार्य के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भवन निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को आयोग अध्यक्ष को इससे संबंधित फाइल और आवश्यक रिकॉर्ड सौंपा। प्रस्तावित भवन का नाम ‘आयोग भवन’ रखा जाएगा।

Screenshot
कुलदीप कुमार ने आयोग को अपना स्थायी भवन उपलब्ध करवाने की पहल के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भवन बनने से आयोग को ऊना में अपना स्थायी कार्यालय मिलेगा। इससे वर्तमान में दूसरे भवन में संचालित कार्यालय को अपना परिसर उपलब्ध होगा और आयोग के कामकाज के संचालन में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने और उनके समाधान की दिशा में कार्य करता है। स्थायी भवन उपलब्ध होने से लोगों को अपनी समस्याएं लेकर आयोग के समक्ष पहुंचने तथा कार्यालयीन कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। प्रदेश सरकार वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा, सदस्य अधिवक्ता शालिनी जम्वाल, सदस्य सचिव विश्रुत भारती, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अधिशासी अभियंता राजेश राणा, वास्तुकार राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चरस और अवैध शराब के साथ पांच युवक गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  रामपुर  :  शिमला के थाना झाखड़ी और थाना रामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चरस और अवैध शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, गेट मीटिंग कर सरकार को चेताया

एएम नाथ । धर्मशाला, 20 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित बस अडडा में गेट मीटिंग कर सरकार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य चयन आयोग ने ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम किया घोषित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोर्ड-980 के अंतर्गत अनुबंध आधार पर ड्राईंग मास्टर के 314 पदों की भर्ती का अन्तिम परिणाम आज घोषित कर दिया है। इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता पर भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराएं : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा

जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी: जिला कांगड़ा में जिला योजना, विकास एवं...
Translate »
error: Content is protected !!