*3 ट्रैक्टर जब्त – अवैध खनन पर सख्ती : डीसी-एसपी ने फतेहपुर में की औचक छापेमारी

by
 रोहित जसवाल।  ऊना, 2 जनवरी. ऊना जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने फतेहपुर क्षेत्र में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए।
May be an image of 3 people and text
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जिले में खनन माफिया पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।
May be an image of 5 people
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अवैध खनन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें और इस मुहिम में अपना सहयोग दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिल्क्यारा टनल के बचाव कार्यों की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से बात कर जानकारी ली

टनल में फंसे हिमाचल में बल्ह निवासी विजय कुमार के पिता से बात कर जल्दी ही सबके सकुशल बाहर आने का दिया भरोसा मंडी, 27 नवंबर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज उत्तराखण्ड...
article-image
पंजाब

10 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 1 मार्च : एसएसपी सुरिंद्र लांबा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी परमिंदर सिंह की अगुआई में एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की देखरेख में एएसआई रछपाल सिंह थाना गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

10 अत्याधुनिक पिस्तौलें और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर l अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से...
article-image
पंजाब

सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ..भगतूपुर ने ढकको को 2-0 से हराया

माहिलपुर – संत हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर में गांव स्तरीय सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट प्रधान हरमनजोत सिंह खाबड़ा की अगुवाई में शुरू कराया गया। उदघाटन मैच हल्लूवाल व भारटा के खिलाड़ियों के...
Translate »
error: Content is protected !!