चाचा ने की भतीजे की हत्या : भाई के सिर में लोहे का पाइप मारा

by

पटियाला :  गांव एहरू कलां में जायदाद के विवाद के चलते  चाचा ने अपने ही भतीजे के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। भाई को बचाने आए सगे भाई बलजिंदर सिंह पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। मर्डर हुए 32 साल के जय भगवान की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को बॉडी सौंपी। घटना गांव एहरू कलां की है। घायल बलजिंदर सिंह का राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जुल्का पुलिस अधिकारियों ने बलजिंदर सिंह की स्टेटमेंट के आधार पर उसके चाचा जागर सिंह और चचेरे भाई मनदीप सिंह पर एफआईआर रजिस्टर कर ली है।

                बलजिंदर सिंह की स्टेटमेंट के अनुसार, उसके चाचा के घर की दीवार उनके घर के साथ सांझी है। जायदाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था, बीती रात को जय भगवान घर पर मौजूद था, जहां पर चाचा जागर सिंह और लोहे के पाइप लेकर बेटे के साथ आया।  इन दोनों पिता बेटे ने जय भगवान पर पाइप से हमला कर दिया और बचाव करते समय बलजिंदर सिंह पर भी हमला हुआ। हमले के दौरान सिर पर लगी चोट के कारण 24 घंटे के बाद बलजिंदर सिंह को होश आया तो पुलिस को स्टेटमेंट दर्ज करवाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रेम विश्वास ने स्पेशल बच्चों के साथ मनाया पत्नी का जन्मदिन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में एसबीआई एचआर मैनेजर प्रेम विश्वास मंगला ने अपनी पत्नी दीप्ति भारद्वाज का जन्मदिन स्पेशल बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके पिता पवन...
article-image
पंजाब

रेल मंत्री से मिले सांसद मनीष तिवारी; बलाचौर को रेल लिंक से जोड़ने और रोपड़ रेलवे स्टेशन में सुधार की मांग

रोपड़: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके हल्के में रेलवे से जुड़े सुधारों की मांग की है। जिनमें मुख्य तौर पर...
article-image
पंजाब

दलविंदर सिंह परमार के प्रयासों से 213 मरीजों ने ली दवाई : सुखजीत सिंह ड्रोली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दलविंदर सिंह परमार, एक प्रमुख व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता, मायो पट्टी गांव में जन्मे, ब्रिटेन से मानवता की सेवा को सच्ची सेवा मानते हुए शहीद बाबा खेम सिंह जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नैशनल डिफेन्स अकादमी की परीक्षा पास कर सहजप्रीत कौर ने दिया देश सेवा की भावना का प्रमाण : खन्ना

खन्ना ने चौटाला गाँव की सहजप्रीत को किया सम्मानित, भविष्य में देश सेवा की जताई आशा होशियारपुर 23 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आज बेटे और बेटी में कोई...
Translate »
error: Content is protected !!