चिट्टे पर पुलिस की बेमिसाल करवाई : चिट्टा तस्करी में पुलिस कर्मी, सरकारी चालक और फोटोग्राफर सहित 7 गिरफ्तार

by

एएम नाथ । पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करों पर पुलिस का एक्शन जारी है. कांगड़ा पुलिस ने अब सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अहम बात है कि गिरफ्तार चिट्टा तस्करी की आरोपियों में दो सरकारी कर्मचारी हैं। इन सभी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पालमपुर पुलिस ने रविवार को यह बड़ी कार्रवाई की और सात लोगों को चिट्टा तस्करी में अरेस्ट किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने राजपुर टांडा गांव में एक घर पर छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहाँ कुछ लोग चिट्टे की खरीद फरोख्त के लिए एकत्र हुए हैं. पुलिस टीम ने जब घर की तलाशी ली तो वहाँ से हेरोइन बरामद हुई।

पकड़े गए लोगों में बंटी, राकेश कुमार, रिम्पू कुमार, मुनीत कुमार, अक्षय कुमार, अक्षय शर्मा और संदीप कुमार शामिल हैं। रिम्पू कुमार शिमला खेल विभाग में ड्राईवर है जबकि संदीप कुमार सकोह पुलिस बटालियन में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है. आरोपियों में वार्ड-13 राजपुर टांडा का बंटी, ठाकुरद्वारा का राकेश कुमार, वार्ड 12 के बांकू कालोनी रामचौक घुग्घर मुनीत कुमार निवासी अक्षय कुमार निवासी वार्ड 13 होल्टा, अक्षय को भी पकड़ा गया है। राकेश ड्राइविंग स्कूल संचालक है. कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने बीते ढाई में तस्करी के 90 से अधिक केस दर्ज किया है।
बैजनाथ में बड़ी खेप पकड़ी।  बैथनाथ पुलिस ने पालमपुर के रहने वाले रवि कुमार को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपी से 205 ग्राम चिट्टा पकड़ा है. बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

धक्के मार कर निकालने की कोशिश करोगों तो देखा जाएगा : मनीष तिवारी के भी बगावती तेवर

नई दिल्ली :पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुलाम नबी आजाद के बाद दूसरे ही दिन बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट की जरूरत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने रखा प्रस्ताव : मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे ‘इंडिया’ गठबंधन में पीएम दावेदार ?

नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को सशक्त बनाने से पहले बेटी बने सशक्त : स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी नर्सिंग कॉलेज ककीरा में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

मासिक धर्म के दौरान रखे साफ सफाई का ध्यान एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत सोमवार को स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बडूही में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, नाले में गिरी कार; बाइक चालक घायल

रोहित जसवाल।  ऊना: ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के समीप शनिवार शाम कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक...
Translate »
error: Content is protected !!