भाजपा को आपने मजबूत किला कांगड़ा में लोक सभा के लिए प्रत्याशी की तलाश : कांगड़ा संसदीय सीट पर राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर और राकेश पठानिया प्रमुख दावेदार,

by

कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा, विशाल नैहरिया, विशाल चौहान भी मांग रहे टिकट

एएम नाथ। धर्मशाला  :
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कांगड़ा सीट नए रिकार्ड बनाने वाली साबित हुई थी। सबसे ज्यादा 10,06,989 वोट यहां पड़े और भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को भी सबसे ज्यादा 7,25,218 वोट मिले। जीत का अंतर भी यहां 4,77,623 वोट का रहा, जो चारों सीटों में सबसे ज्यादा था। इसके बावजूद वर्तमान सांसद के विकल्प की तलाश भाजपा को है। किशन कपूर कैबिनेट मंत्री का पद छोडक़र लोकसभा का चुनाव लडऩे गए थे। जीत गए तो मंत्री पद गया और उपचुनाव में पार्टी ने प्रत्याशी विशाल नैहरिया को बनाया। इसके बाद से सांसद के साथ दूरियां दिखने लगी और फिर स्वास्थ्य कारणों से भी कुछ वक्त किशन कपूर फील्ड से दूर रहे। अब उनके विकल्प के तौर पर केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर और पूर्व मंत्री राकेश पठानिया को देखा जा रहा है। कर्मचारी नेता रहे घनश्याम शर्मा ने भी दावेदारी ठोकी है। युवा नेताओं विशाल नैहरिया और विशाल चौहान ने भी चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। राज्यसभा चुनाव में यदि हर्ष महाजन ने कुछ कमाल दिखाया, तो वह भी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इतनी दावेदारी के बावजूद कांगड़ा भाजपा अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संकेतों को पढ़ रही है। हाल ही के अपने कांगड़ा दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों को कहा था कि कोई भी चुनाव क्षेत्र को अपनी पुश्तैनी जमीन न समझे। आपसे पहले भी विधायक थे और आपके बाद भी होंगे। पार्टी यह मंथन कर रही है कि कांगड़ा सीट पर ब्राह्मण, गद्दी या राजपूत कैंडिडेट में से कौन उपयुक्त होगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के बच्चों ने राष्ट्रपति भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

ऐतिहासिक स्थलों से जुड़कर विद्यार्थियों ने सीखा देश का गौरवशाली अतीत ‘सुख आश्रय योजना’ से बच्चों को मिल रहे नए अवसर एएम नाथ। चंबा : चंबा जिला के ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर:कृषि मंत्री

ज्वाली, 8 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना अच्छी हीरोइन, उनके निर्देशक फ्लॉप, फिल्म का फ्लॉप होना भी तय : विक्रमादित्य सिंह को राजनीति का हीरो –

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव एक जून को होंगे। मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के साथ प्रदेश में चुनाव का रंग तेजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जड़ी-बूटी की तलाश में गया व्यक्ति 150 मीटर खाई में गिरा : शव बरामद

 रोहित जसवाल । चिंतपूर्णी  :  चिन्तपूर्णी पुलिस थाने के तहत सारडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और सीडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव निकाला...
Translate »
error: Content is protected !!