तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने लोगों संग मनाया अपना 54वां जन्मदिन : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर लगभग 65 लोगों ने किया रक्तदान

by
एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 अप्रैल: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं के गांव चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आमजन के साथ सादगीपूर्ण ढंग से अपना 54वां जन्मदिन मनाया।
इस दौरान उन्होंने ने धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी संग स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।May be an image of ‎one or more people, temple and ‎text that says "‎لى TOLRL (माननीय नगर नियोजन ए तकनीकी शिक्रामंत्ी पमाणा जी हमाचल सरकार) का 5스타 जम्म दिन्स की‎"‎‎
इसके उपरांत मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों और आम लोगों के साथ केक भी काटा। उन्हें इस शुभ दिन पर शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।May be an image of one or more people, temple and text
मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।May be an image of dais and text that says "माननीय नगर नियोजन एवं तकनाकी शिक्षा मंत्री हिमाचल सरकर) को 54बें जन्म दिवस की दਾर्दि"
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने बल्ली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों ने रक्तदान किया।
मंत्री राजेश धर्माणी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके इस मानवता के लिए किये गए नेक कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2.72 करोड़ से निर्मित धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क प्रगति पर: केवल सिंह पठानिया

पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सरकार की प्राथमिकता लदवाड़ा, अनसुई तथा लांझनी पंचायत में सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश* शाहपुर, 27 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन के दूसरे दिन ऊना जिला में जिला परिषद वार्डों के लिए 14 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

एएम नाथ।  ऊना, 8 मई. पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन ऊना जिला के विभिन्न जिला परिषद वार्डों से कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएमसी शिक्षकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल : शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग कर रहे – स्कूल में छुट्टियों के वक्त का वेतन तक नहीं दिया जाता

शिमला :  एसएमसी शिक्षक एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। शिमला में एसएमसी अध्यापक संघ अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।  एसएमसी शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंदिर का एक हिस्सा लगातार धंस रहा – आईआईटी मंडी की टीम करेगी सराहन मंदिर का अध्ययन – विक्रमादित्य सिंह*

रोहित भदसाली।  शिमला, 10 अक्तूबर – भीमा काली मंदिर न्यास सराहन की बैठक वीरवार को सर्किट हाउस रामपुर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की।...
Translate »
error: Content is protected !!