मंडी जिला में लापता बच्चों को जल्दी ढूंढने के लिए बनेगी प्रभावी कार्य योजना : ADC गुरसिमर सिंह

by
एएम नाथ। मंडी, 27 जून। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज यहां बाल देखभाल और संरक्षण से जुड़े सभी हितधारकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को अक्षरशः धरातल पर उतारने बारे चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि देश में हर वर्ष लगभग 90 हज़ार बच्चे गुम हो जाते हैं जिनमें 70 प्रतिशत के करीब लड़कियां होती हैं। ज्यादातर ये बच्चे मानव तस्करी का शिकार होते हैं। अपरहण किए या चुराए गए इन बच्चों के यौन शोषण, भीख मंगवाने, मानव अंग की अवैध बिक्री या नशीले पदार्थों की तस्करी इत्यादि में धकेलने की संभावनाएं कई गुणा बढ़ जाती हैं। गैरकानूनी कार्य करने वालों के लिए ऐसे बच्चे आसान शिकार (सॉफ्ट टारगेट) होते हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है तथा सभी राज्यों को इसे बड़ी सामाजिक समस्या बताते हुए इससे निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
गुरसिमर सिंह ने कहा कि इस बारे में जिला मंडी में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को इस दल-दल में फंसने से बचाया जा सके। मंडी जिला में लापता बच्चों को जल्दी ढूंढने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने सभी हितधारकों को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए इन निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अपराधों से निपटने के लिए मंडी महिला थाने में एक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त जिला के सभी 15 थानों की मिशन वात्सल्य के तहत मैपिंग भी कर ली गई है।
बैठक में सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह पटियाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा अलकनंदा हांडा, पुलिस निरीक्षक पदमा चंदेल, प्रोबेशन ऑफिसर रमा कुमारी के अलावा शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, जिला विधिक एवं न्यायिक प्राधिकरण, ज़िला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
-0-

See less
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने गाय के नाम पर केवल राजनीति की है, जबकि गाय और गो पालकों के कल्याण के लिए वर्तमान सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई –  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार शाम को राजधानी शिमला लौटे। इससे पहले गुरुवार दोपहर को  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने दिल्ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 से ज्यादा शूटर – दाऊद की राह पर लॉरेंस बिश्नोई- जानें पंजाब में कितने शूटर सक्रिय

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के विरुद्ध राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) निरंतर ऑपरेशन चला रही है। इस बीच एनआईए ने गैंगस्टर आतंक के मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन पटाखे ही बिकेंगे : दीवाली, गुरूपर्व, क्रिसमस पर पटाखे चलाने को समय निर्धारित: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 03 नवंबर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना करते हुए कांगड़ा जिला के शहरी क्षेत्रों में भी दीपावली, गुरूपर्व, क्रिसमस तथा नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रिबन मैराथन आयोजन : सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर 3 अगस्त :  जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बिलासपुर के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!