उषा देवी बनीं पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष, बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

by
एएम नाथ। पालमपुर, 27 जून : पंचायत समिति पालमपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन के उपरांत आधिकारिक रूप से घोषित परिणामों के अनुसार उषा देवी पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष तथा बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं।May be an image of one or more people
निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इसके उपरांत एसडीएम पालमपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ओ.पी. यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा देवी तथा उपाध्यक्ष बिन्दु देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. ओ.पी. यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े कार्यों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  कण्डाघाट : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी से बरसी आफत….दिहाड़ी लगा रहे मजदूर की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली के तहत नयाग्रां-बड़ाभंगाल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इसकी चपेट में आने से सड़क निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे ढोंग : जयराम ठाकुर

किशाऊ प्रोजेक्ट में पूर्व सरकार ने रखा हिमाचल का पक्ष, तभी आज मिल रही है सफलता सिर्फ भ्रष्टाचार, अराजकता और मित्रों को संरक्षण देते हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
हिमाचल प्रदेश

एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित : परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का देती प्रशिक्षण

ऊना, 2 मई -एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत ंइस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की आॅनलाईन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!