भव्य तरीके से मनाया गया नगर परिषद कांगड़ा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शपथ समारोह…कांगड़ा के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य जल्द होंगे शुरू : अजय वर्मा

by
एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा। 23 जुलाई,  कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शपथ समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचने पर कहे।
सर्वप्रथम एसडीएम कांगड़ा डॉक्टर अंजली गर्ग ने अध्यक्ष पद के लिए सुमन वर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई और उनको शुभकामनाएं दीं। सुमन वर्मा कांगड़ा नगर परिषद की चौथी बार अध्यक्ष बनी हैं। इसके उपरांत एसडीएम कांगड़ा ने उपाध्यक्ष पद की राजकुमारी को शपथ दिलाई।
शपथ समारोह के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने संबोधन के दौरान नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य, बीडीसी, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर भी मौजूद रहे। अजय वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के साथ मिलकर कार्य करने और अपना पूरा सहयोग देने की बात कही।May be an image of one or more people, temple and text that says "नगर रबद कांगडा आपक"
उन्होंने कहा हम सभी का दायित्व लोगों के लिए कार्य करना है लोगों की समस्याओं को दूर करना है और इसके लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा एक समय कांगड़ा अन्य विधानसभा क्षेत्र की अपेक्षा आधुनिक और आगे था। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को जहां और आगे ले जाने का कार्य होना चाहिए था बल्कि यह पीछे रह गया। उन्होंने कहा पुराना कांगड़ा ऐतिहासिक स्थान है हर क्षेत्र में यह आधुनिक रहा। परंतु सही मार्गदर्शन न मिलने से कांगड़ा विधानसभा की तरक्की नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को उसकी उचित पहचान दिलाने का प्रयास उन्होंने पुनः शुरू किया है इसके लिए प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री का पूर्ण सहयोग मिल रहा है इसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कांगड़ा में बहुत जल्द संयुक्त कार्यालय के मुख्य गेट का कार्य लगभग 15 लाख से, तहसील चौक के केंद्र में बने स्थान का सौंदर्यकरण, पुराना कांगड़ा तक सोलर लाइट, कांगड़ा किले तक तीन रेन शेल्टर, पुराना कांगड़ा में टायल का कार्य, भूकंप की याद में बने पार्क का सौंदर्य करण लगभग 15 लाख से, नए नगर परिषद कार्यालय के साथ और अधिक कार्यालय स्थापित करने के कार्यों पर लगभग 40 लाख, टंडन क्लब के कार्य और उसका सौंदर्य करण के लिए लगभग 90 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा यह सभी कार्य बहुत जल्द शुरू हो जाएंगे। उन्होंने पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर एस बाली का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने टंडन क्लब सहित अन्य कार्यों के लिए अपना सहयोग दिया।May be an image of one or more people, crowd and temple
इसे पूर्व नगर परिषद कांगड़ा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर एस वर्मा ने नगर परिषद की नवनिर्मित कार्यकारिणी को संबोधन के दौरान शुभकामनाएं दी और अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। नगर परिषद अध्यक्षा सुमन वर्मा ने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि और एसडीएम कांगड़ा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा वह अपनी टीम के साथ मिलकर कांगड़ा शहर का विकास करेंगी और लोगों के कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं रहेगी। एसडीएम कांगड़ा डॉक्टर अंजली गर्ग ने संबोधन के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त सदस्यों को बधाई दी शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा उनका हमेशा सहयोग नगर परिषद कांगड़ा के साथ रहेगा और वह सभी के साथ मिलकर विकासात्मक कार्यों को तेज गति से करेंगी। जिला परिषद सदस्य एवं स्वयंसेवी इशांत चौधरी ने इस मौके पर मुख्य अतिथि और सभी जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने नगर परिषद सदस्यों, जिला परिषद, प्रधानों, एवं अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।
नगर परिषद कांगड़ा की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, पूर्व अध्यक्ष कोमल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार, भावना वर्मा, सुनील मोना, अनिल कुमार नीलू, रंजीता चौधरी, शुभम और अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि : छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

रोहित भदसाली। ऊना, 3 अगस्त. ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 से 14 मार्च तक आयोजित होगा चंबा साहित्य महोत्सव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा साहित्य महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि चंबा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने परिवार के हितों लिए उड़ाई भारतीय संविधान के धज्जियां – “कांस्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया” को “कांस्टिट्यूशन ऑफ़ इंदिरा” बनाने वाले अब दे रहे हैं संविधान की दुहाई: जयराम ठाकुर

अपने विपक्षियों की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने 90 बार किया धारा 356 का दुरुपयोग बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता एएम नाथ। मंडी ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 सितंबर को ग्राम सभा की विशेष बैठक : ऊना जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न मदों पर होगी चर्चा

रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितंबर. ऊना जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल आयोजन के उद्देश्य से 15 सितंबर को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!