ऊना विस के 13 स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के लिए 43.18 लाख स्वीकृतः सत्ती

by

ऊना 28 फरवरी: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के 13 प्राथमिक स्कूलों के सदृढ़ीकरण को लगभग 43.18 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही है तथा शिक्षण संस्थानों का सुदृढ़ीकरण करने को सरकार निरंतर प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थियों को सरकारी पाठशालाओं में बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
स्वीकृत राशि के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए सत्ती ने कहा कि जीपीएस चताड़ा के स्कूल भवन के लिए 5.50 लाख रूपये, जीपीएस मलाहत स्कूल भवन मरम्मत के लिए 73 हज़ार रूपये, जीपीएस कुठार कलां स्कूल के दो कमरों की स्लैब के लिए 4 लाख रूपये, जीपीएस कुठार खुर्द के दो कमरों की स्लैब के लिए 5.50 लाख रूपये, जीपीएस जनकौर स्कूल के तीन कमरों की स्लैब के लिए 6.50 लाख रूपये, जीपीएस अरनियाला लोअर स्कूल की स्लैब मरम्मत और भवन फ्लोर के लिए 45 हज़ार रूपये, जीपीएस टब्बा स्कूल के भवन मरम्मत के लिए 4 लाख रूपये, जीपीएस सुनेहरा स्कूल भवन मरम्मत और चार दीवारी के लिए 2.50 लाख रूपये, जीपीएस पूनां स्कूल भवन की मरम्मत व रखरखाव के लिए 2.50 लाख रूपये, जीएमएस जलग्रां स्कूल भवन की मरम्मत व रख रखाव के लिए 6.50 लाख रूपये, जीएमएस भटोली स्कूल भवन की मरम्मत हेतू 2.50 लाख रूपये, जीपीएस बेहली स्कूल भवन के मरम्मत के लिए 1 लाख रूपये तथा जीपीएस भटोली स्कूल भवन की मरम्मत के लिए 1.50 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर-पांगी में बच्चों के लिए बड़ी सौगात : विधायक डॉ. जनक राज के प्रयासों से शुरू होगी OT और स्पीच थेरेपी

एएम नाथ । चम्बा :  भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. जनक राज के सतत प्रयासों से क्षेत्र के बच्चों को एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है। विधायक की मांग पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही हिम गौरव आईटीआई में दाखिले के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

संतोषगढ़ :  18 जुलाई  : हिमाचल प्रदेश में आईटीआई ट्रेडों में दाखिले के लिए 13 जुलाई को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खुलते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला है  लंबे समय से आईटीआई में प्रवेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित रघुबीर सिंह का हाल जानने पहुंचे डीसी, 10 हजार की आर्थिक मदद भी दी , शीघ्र पीड़ित परिवार को बीपीएल श्रेणी में डाला जाएगा

ऊना: हरोली विस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाल गांव भदसाली हार के रघुबीर सिंह का हाल जानने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा उनके घर पहुंचे। रघुबीर सिंह गत एक वर्ष से टांग में...
Translate »
error: Content is protected !!