पीएनबी आरसेटी में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ : औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: एडीसी

by
धर्मशाला, 03 जनवरी। पंजाब नैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान कांगड़ा रिथत धर्मशाला द्वारा जिला कांगडा की बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिवसीय औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त जिला उपायुक्त कांगडा सौरभ जस्सल आई0ए0एस द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं तथा इसी को ध्यान में रखते हुए बेरोजगार युवाओं को औषधीय एवं सुंगधित पौधों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मिशन धनवन्तरी के तहत भी कांगड़ा जिला औषधीय पौधों की खेती के लिए विभिन्न स्तरों पर कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर आर0सेटी निदेशक गरिमा ने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे जिला कांगड़ा के विभिन्न गांव से युवक एवं युवतियां भाग ले रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खंेती केसे की जाती है, और कौन से पौधें मंे क्या औषधीय गुण होते है और औषधीय पौधौ से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बना सकते है आदि के बारे मे सिखाया जाएगा। जिससे कि वह अपना स्वंय का रोजगार शुरू कर सकें। प्रशिक्षणार्थी स्वरोजगार आरंभ करने के लिए जिला कांगडा के किसी भी बैंक से मुद्रा ऋण के लिए आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम में जिला आग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कुलदीप कुमार कौशल, निदेशक पी0एन0बी0आरसेटी गरिमा, नोडल अधिकारी मिशन धनवंतरी डा0 सुनील विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
e occa
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मुफत एलपीजी किट एवं राशन प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

31 मार्च, 2024 तक प्रदान की जाएगी निःशुल्क राशन की सुविधा शिमला : प्रदेश में हाल ही की बरसात में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन तरफा सड़क सुविधा से जुड़ेगा स्याठी गांव – MLA चन्द्रशेखर

धर्मपुर (मंडी), 13 जनवरी। विधायक चन्द्रशेखर ने शनिवार को धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के स्याठी गांव में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दौरान अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया और शेष समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CBSE स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए CTET मान्य : HP TET के अभाव में उम्मीदवारी रद्द नहीं

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि CBSE से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद एवम पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

पट्टा मेहलोग, 15 मई (तारा) : पंचायती राज चुनावों के तहत आज निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) द्वारा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!