CBSE स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए CTET मान्य : HP TET के अभाव में उम्मीदवारी रद्द नहीं

by

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि CBSE से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) वैध योग्यता है। केवल हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) का प्रमाणपत्र नहीं होने के आधार पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द नहीं की जा सकती।

न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने यह फैसला माधव महाराज शर्मा की ओर से दायर याचिका का निपटारा करते हुए सुनाया।

HP TET प्रमाणपत्र न होने पर खारिज की थी उम्मीदवारी

याचिकाकर्ता ने 16 अप्रैल 2026 को विज्ञापित शिक्षक समाजशास्त्र के पद के लिए आवेदन किया था। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने उनकी उम्मीदवारी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि उनके पास कटऑफ तारीख 14 मई 2026 से पहले का HP TET प्रमाणपत्र नहीं था।

आयोग की ओर से यह तर्क दिया गया था कि राज्य सरकार ने CTET को HP TET के समकक्ष मान्यता नहीं दी है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में आयोग के फैसले को चुनौती दी।

CBSE स्कूलों के लिए भर्ती होने का दिया आधार

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि संबंधित भर्ती विशेष रूप से CBSE से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए थी। उन्होंने विज्ञापन की अंतिम तिथि से काफी पहले CBSE की ओर से आयोजित CTET परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। ऐसे में केवल HP TET प्रमाणपत्र नहीं होने के आधार पर उन्हें अयोग्य ठहराना उचित नहीं है।

हाईकोर्ट के इस आदेश से CBSE से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए CTET योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के मामले में महत्वपूर्ण स्थिति स्पष्ट हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी की दस गारंटियों में से एक अहम गारंटी नारी न्याय की गारंटी : आनंद शर्मा

धर्मशाला, 18 मई :  कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व विदेश मंत्री आनंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की दस गारंटियों में से एक अहम गारंटी “नारी न्याय की गारंटी” को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की विकास परियोजनाओं से बदल रहा ज्वाली विधानसभा का स्वरूप: प्रो. चन्द्र कुमार

कृषि मंत्री ने ज्वाली रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। ज्वाली,7 दिसंबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली रेस्ट हाउस पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट कालेज ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे – डाॅ अमरजीत कुमार

पारितोषिक वितरण समारोह में निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार ने की शिरकत ऊना, 23 मार्च – राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को काॅलेज परांगण में बड़ी धूमधाम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 : कलाकारों के ऑडिशन आरंभ सांस्कृतिक मंच पर सुर ,लय और भाव की त्रिवेणी का संगम

ऊना, 8 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन ऊना जिले के विभिन्न उपमंडलों से...
Translate »
error: Content is protected !!