जिला परिषद एवम पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

by

पट्टा मेहलोग, 15 मई (तारा) : पंचायती राज चुनावों के तहत आज निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) द्वारा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इससे पूर्व आज दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसके उपरांत अंतिम रूप से चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों को निर्धारित चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए।

नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान प्रधान पद के 2 प्रत्याशियों, उपप्रधान पद के 6 प्रत्याशियों तथा वार्ड सदस्य पद के 6 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन वापस लिए गए। इसके बाद अब विकास खंड पट्टा में प्रधान पद हेतु कुल 50 प्रत्याशी, उपप्रधान पद हेतु 57 प्रत्याशी तथा वार्ड सदस्य पद हेतु 58 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं।

जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो मंधाला क्षेत्र से 2 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन वापस ले लिए गए हैं, जिसके बाद अब मंधाला क्षेत्र से कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं। वहीं दाड़वा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है तथा वहां कुल 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

विशेष रूप से ग्राम पंचायत जगजीतनगर में प्रधान, उपप्रधान तथा सभी वार्ड सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ है। अब यहां केवल पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए ही मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त पंचायत समिति चुनाव में वार्ड नंबर 1 बड़लग तथा वार्ड नंबर 8 मंधाला से उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों से आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने का आग्रह किया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्यों न मनाएं प्रतिदिन हिंदी दिवस 

 द्रुतगामी परिवर्तनों तथा बहु संख्यक उपलब्धियों सहित आज के समय में विज्ञान और तकनीक के आश्रय मानव समुदाय  भूमंडलीकरण के दौर में प्रवेश कर रहा है। स्थलीय और भौगोलिक परिधियां, परिस्थितियाँ समाप्त हो रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को लोकसभा चुनाव में 14.72 प्रतिशत कांग्रेस से अधिक वोट मिले : कुल 40,78,952 पड़े मतों में से भाजपा को 22,96,431 और कांग्रेस को 16,95,904 वोट मिले

एएम नाथ।शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को 14.72 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। भाजपा को इस बार 56.29 प्रतिशत और कांग्रेस को 41.57 फीसदी मत पड़े हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर दिन परीक्षा परिणाम जारी करने के बयान आते हैं परिणाम नहीं, आउटसोर्स कर्मियों लंबित के वेतन का जल्दी भुगतान करे सरकार : जयराम ठाकुर

सिर्फ़ बयानबाज़ी ही नहीं जनहित के काम भी करे सरकार एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बयानबाजी से ही काम चलाना चाहती है। हर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले : विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि भारत में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले पंजाब में सामने आए हैं।संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते...
Translate »
error: Content is protected !!