दाड़वां तथा मंधाला ज़िला परिषद वार्ड के लिए 08 उम्मीदवार मैदान में : चुनाव चिन्ह आवंटित

by

बी बी एन, 15 मई (तारा) :  सोलन ज़िला के बद्दी क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड दाड़वां तथा मंधाला से कुल 08 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने दी।

डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-10 दाड़वां से कोई नामांकन वापिस नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-11 मंधाला से परमजीत कौर, निवासी गांव चक्कां, डाकघर कडुआना, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन तथा सुनिधी, निवासी, गांव ततोआ, डाकघर साईं, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन ने नामांकन वापिस ले लिया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-10 दाड़वां से रंजना देवी, निवासी गांव बुटाईला, डाकघर पट्टा महलोग, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, लच्छमी देवी, निवासी गांव बांटी, डाकघर जगजीत नगर, उप तहसील कृष्णगढ़, ज़िला सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह तथा स्नेह लता, निवासी गांव दांवटा, डाकघर मलेरा, उप तहसील कृष्णगढ़, ज़िला सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-11 मंधाला से अजय कुमार, निवासी ग्राम ततोआ, डाकघर साईं, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, अभिषेक कुमार, निवासी गांव कैंडोल, डाकघर बधोनीघाट, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह, माता राम, निवासी गांव एवं डाकघर भटोली कलां, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, मान सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर मंधाला, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह तथा राज कुमार, निवासी गांव चक्कां, डाकघर कडुआना, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज के गांव खुथड़ीं में आयोजित किया गया नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम….नशा विरोधी अभियान में सभी दें सक्रिय योगदान : एसडीएम

एएम नाथ।  भोरंज 18 फरवरी। नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत भौंखर के गांव खुथड़ीं में विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा उप-चुनाव के लिए 121 मतदान दल रवाना

एएम नाथ।  नालागढ़ : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा उप-चुनाव के लिए 10 जुलाई, 2024 को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिए आज 51-नालागढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध प्रवासियों का अब ये देश बनेगा नया ठिकाना? ट्रंप ने अपने यहां से निकाला तो भारतीयों के लिए राष्ट्रपति ने फैलाई बाहें

अमेरिका के नवर्निवाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिका में रह रहे सभी अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाल देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अगले कार्यकाल का खाका पेश किया। इसमें...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जंगली मुर्गा कांड के बाद जनता के दुःख दर्द सुनना ही मुख्यमंत्री ने कर दिए बंद – शुल्क की सरकार” बनी सुख की सरकार, तालाबाजी मुख्यमंत्री का शौक : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय प्रचार “सुख की सरकार” का करते हैं और काम शुल्क लगाने का करते हैं। शौचालय पर शुल्क लगाने...
Translate »
error: Content is protected !!