पशु पालकों के लिए आरंभ की 500 करोड़ की दूध गंगा योजना : आशीष बुटेल

by
पालमपुर 03 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने सरकार पशु पालकों की समस्याओं के प्रति काफी गंभीर है और दूध और दुग्ध उत्पादों से पशु पालकों की आय में बढ़ोतरी के नए एवम वैज्ञानिक तरीके खोज रही है जिससे कि बेरोजगार और शिक्षित युवा इस व्यवसाय की तरफ आकर्षित हों और पशु पालन इन युवाओं के लिए आय का साधन बन सके । मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने बुधवार को कंडवाड़ी में प्रोजेनी टेस्टिंग जर्सी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कॉफ रैली में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने पशु पालकों के लिए 500 करोड़ रूपये की दूध गंगा योजना आरंभ की गई है जिसके तहत गांवों से दूध एकत्रित कर कलस्टर स्तर पर चिलिंग प्वाइंट तक पहुंचाया जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी गारंटियों को चरणबद्व तरीके से पूरा करेगी तथा आम जनमानस की सुविधाओं के लिए बेहतरीन कदम उठाए जाएंगे। बुटेल ने कहा कि कंडवाड़ी में डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा इसके साथ ही कुल्हाणी तथा सपेरू से पडियार खर वाया सरसौला, कलौरी माता से कठियार-गजियाड़ा तक सड़क निर्माण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में 2 श्रेणियों में 0 से 6 माह और 6 से 12 माह की बछड़िओं में कुल 50 बछड़िओं के बीच में प्रतिस्पर्धा हुई। 0 से 6 माह के वर्ग में कण्डबाडी के देश राज की जर्सी बछड़ी प्रथम आई। गंगो देवी ननाहर , रजनी देवी गहर की बछड़ियां क्रमशः द्वितीय, तृतीय पुरस्कार जीतने में सफल रहीं। 6 से 12 माह की श्रेणी में श्री विजय कुमार सलियाना की जर्सी बछड़ी प्रथम , नैन से शक्ति चँद की बछड़ी द्वितीय,संसार चँद कण्डबाडी की बछड़ी तृतीय पुरस्कार जीतने मे सफल रही । मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह ,नकद पुरस्कार ,50 किलो फीड ,कैल्शियम ,प्रशस्ति पत्र और अन्य पशु उत्पाद उपहार स्वरूप दिए गए। इससे पहले सहायक निदेशक डा अनीश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पशुपालन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के मंडलाध्यक्ष श्री त्रिलोक जी , लोकेन्द्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य श्रेष्ठा ,अमर सिंह, अजीत, निशा, शशिपाल, अमरनाथ सेठी, कुल्तार, विजय वालिया ,राजेंदर, प्यार चँद प्रधानाचार्य मनोहर लाल ,उपनिदेशक डॉ लाल गोपाल, डॉ राजेश राणा ,वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पालमपुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग शुरू : राज्य की वित्तीय स्थिति को समझाने पर जोर

शिमला : 14वीं विधान सभा के लिए पहली बार चुनाव जीत कर आए 26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज से शुरू हो गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण

कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं रोहित भदसाली : ऊना, 8 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मशीनें दानियों की, तेल लोगों का, कांग्रेसी अपने नाम बिल बनवाने के लिए लड़ रहे : जय राम ठाकुर

आपदा में अवसर की अजूबी कहानी लिख रहे हैं कांग्रेस के नेता चार दिन की कैबिनेट में संस्थान बंद, नौकरियां बंद के अलावा क्या है उपलब्धि एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 के तीसरे दिन प्रमुख सत्र, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, समझौता ज्ञापन और सहयोग पर हुई चर्चा

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 के तीसरे दिन प्रभावशाली तकनीकी सत्रों, अंतर्राष्ट्रीय सहयोगों और ज्ञान के आदान-प्रदान की एक श्रृंखला देखने को मिली, जिसने खाद्य प्रसंस्करण और नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की भूमिका को और...
Translate »
error: Content is protected !!