तीन तरफा सड़क सुविधा से जुड़ेगा स्याठी गांव – MLA चन्द्रशेखर

by
धर्मपुर (मंडी), 13 जनवरी। विधायक चन्द्रशेखर ने शनिवार को धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के स्याठी गांव में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दौरान अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया और शेष समस्याओं के शीघ्र निदान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि स्याठी गांव में आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए इसे तीन तरफा सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह धर्मपुर विस के हर गांव को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दीर्घकालिक उपायों की बात हो या शासन व्यवस्था व कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की बात हो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों को प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता दी है। विधायक ने कहा कि 10 गारंटियों को पूरा करने का कार्य आरंभ हो गया है तथा 3 गारन्टी 1 साल के भीतर पूरी कर दी गई हैं।
कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन, युवाओं को स्वरोजगार में मदद को 680 करोड़ की राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना समेत हर क्षेत्र में संकल्प साकार हो रहे हैं।
हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति लाकर पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था करने में हिमाचल अग्रणी बना है।
उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू ने विकास की अपनी सोच से परिवर्तन के नए दौर की नींव रखी है, इस नींव पर ही आगे समृद्ध हिमाचल की बुलंद इमारत खड़ी होगी।
उन्होंने कहा कि धर्मपुर वासियों के लिए यह अत्यंत गौरव है कि प्रदेश स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह 25 जनवरी को धर्मपुर में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धर्मपुर वासियों से सक्रिय सहयोग को कहा।
उसके बाद उन्होंने नैना डिजिटल सॉल्यूशन हब संस्थान का दौरा कर वहां गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने एमडी विजय कुमार की अगुवाई में संस्थान के आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

116 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस के जनवरी से मार्च तक 81 मामले दर्ज : नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

वर्षभर चलेगा जागरूकता अभियान, प्रत्येक माह अलग विषय पर होंगे कार्यक्रम एएम नाथ। मंडी, 6 अप्रैल। जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार की अध्यक्षता में...
हिमाचल प्रदेश

DC की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित :

शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संबोधित करते हुए उपायुक्त शिमला ने कहा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा- झूठी कहानी रच : पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की , चंडीगढ़ से ऐसे पकड़ा

रोहित जसवाल। हमीरपुर / घुमारवी :  पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी की ओर से अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचकर और झूठे दस्तावेज बनाकर कई सालों से पुलिस को चकमा देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में उतरी डॉ. बी.आर. अंबेडकर महासभा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अर्की(योगेश चौहान)- डॉ. बी.आर. अंबेडकर महासभा, अर्की ने तहसीलदार अर्की के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन विद्यार्थियों की न्यायोचित...
Translate »
error: Content is protected !!