आईटी पार्क, यूनिटी माॅल, स्वदेश दर्शन का खाका तैयार करने पर भी चर्चा : प्रशासन के साथ बैठक आयोजित, कांगड़ा जिला का बनेगा मास्टर प्लान

by
धर्मशाला, 12 जनवरी। पीएम गतिशक्ति योजना बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने में सहायक सिद्व होगी इस के लिए देश भर के सभी जिला अधिकारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी ताकि इस डिजिटल योजना के माध्यम से सभी जिलों का मास्टर प्लान तैयार हो सके।
यह जानकारी भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में विशेष सचिव सुमिधा डाबरा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला प्रशासन के साथ पीएम गतिशक्ति योजना की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि गतिशक्ति डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य रेलवे और रोडवेज सहित 16 मंत्रालयों को एक साथ लाकर बुनियादी ढांचा कनेक्टिविटी परियोजनाओं की योजना और निष्पादन को आसान बनाना है इसके साथ ही इस डिजिटल प्लेटफार्म पर विभिन्न सरकारी विभागों को एक केंद्रीकृत स्थान पर वास्तविक समय में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को ट्रैक करना भी आसान हो जाता है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर परियोजना की प्रगति को नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इससे सभी जिलों के मास्टर प्लान को बेहतर तरीके से विकास की दृष्टि से धरातल पर उतारा जा सकता है।
यूनिटी माॅल, आईटी पार्क को गतिशक्ति से तैयार करने का प्रस्ताव:
कांगड़ा जिला के यूनिटी माॅल तथा आईटी पार्क को भी गतिशक्ति डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है ताकि इन दोनों ही महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जा सके इस के लिए जिला प्रशासन को उचित माध्यम से प्रस्ताव शीघ्र भेजने के लिए भी कहा गया है ताकि उस पर समयबद्व उचित कदम उठाए जा सकें।
स्वदेश दर्शन-2 में पौंग डैम में पर्यटन विकास का खाका भी होगा तैयार:
गतिशक्ति डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से स्वदेश दर्शन-दो के तहत पौंग डैम के पर्यटन का खाका तैयार करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई है, अन्य राज्यों में भी गतिशक्ति डिजिटल प्रोजेक्ट के माध्यम से पर्यटन की जरूरतों के अनुसार बुनियादी ढांचे को विकसित करने में अहम कदम उठाए जा चुके हैं।
इससे पहले उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि गतिशक्ति डिजिटल प्लेटफार्म के तहत कांगड़ा जिला का मास्टर प्लान तैयार करने तथा इसके उपयोग के माध्यम से जिला के विकास कार्यों को तेजी लाने में कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि कांगड़ा जिला विकास की दिशा में आगे बढ़ सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HDFC बैंक का मैनेजर गिरफ्तार- डिजिटल अरेस्ट केस : जो महिला कभी बैंक नहीं गई उसके नाम पर खाता, फिर चैक से निकासी

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला की साइबर थाना पुलिस ने 82 लाख रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. अब आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू हिमाचल वालों को देंगे बड़ी पार्टी – 25000 मेहमान होंगे शामिल, तैयारी में जुटे कई सरकारी अफसर

एएम नाथ। कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बहुत बड़ी पार्टी देने वाले हैं. उन्होंने दिसंबर महीने में एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की है. इस कार्यक्रम में 25 हजार लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बकरे की बलि : चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

करसोग : करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लाखो कर्मचारियों व पेंशनरों को दीवाली से पहले दी बड़ी सौगात : चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान, दिवाली से चार दिन पहले सैलरी व पेंशन आएगी उनके खातों में

रोहित भदसाली l शिमला : हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की नाराजगी झेल रही सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने दीपावाली से पहले लाखों कर्मचारियों व पेंशनरों को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें चार प्रतिशत महंगाई...
Translate »
error: Content is protected !!