सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, ड्रग तस्करों की संपत्ति भी जब्त; शिमला पुलिस की कार्रवाई को CM की सराहना

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ड्रग तस्करी के खिलाफ प्रभावी और ठोस कार्रवाई करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से अवैध रूप से खरीदी गई लगभग 4.13 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान कर जब्त करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए शिमला पुलिस की सराहना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल तस्करों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों को जब्त करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अवैध ड्रग कारोबार को बढ़ावा देने वाले वित्तीय नेटवर्क को भी खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत शिमला पुलिस द्वारा की गई वित्तीय जांच और अन्य कार्रवाई की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में अब तक शिमला पुलिस ने 15 एनडीपीएस मामलों में 68 आरोपियों और उनके सहयोगियों से संबंधित 12.52 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां जब्त की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और ड्रग तस्करों तथा उनके नेटवर्क को खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। राज्य सरकार इसके लिए पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने पुलिस से ड्रग माफिया और अवैध ड्रग कारोबार की आर्थिक नींव को कमजोर करने के लिए इसी तरह की केंद्रित कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में किया “आराधना“ बिक्री केंद्र का शुभारंभ

चिंतपूर्णी बिक्री केंद्र में दिव्यांगों द्वारा निर्मित उत्पाद बेचे जाएंगे ऊना (19 फरवरी)- लोअर देहलां में दिव्यांगों के “आराधना“ स्वयं सहायता समूह के विक्रय केंद्र का शुभारंभ माता श्री चिंतपूर्णी सदन में उपायुक्त ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती में मिसाल बना गांव हरनेड़ : 59 किसानों की लगभग 218 बीघा भूमि पर हो रही है प्राकृतिक खेती

मोटा अनाज, दलहन, तिलहन और कई अन्य फसलें एक साथ उगा रहे हैं किसान रोहित भदसाली।  हमीरपुर 02 नवंबर। रासायनिक खाद के अंधाधुंध प्रयोग और अत्यंत जहरीले कीटनाशकों के छिड़काव से जहां हमारे खेत-खलिहानों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का स्वागत

एएम नाथ। शाहपुर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में जारी चार दिवसीय फेडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, उपाध्यक्ष पावरलिफ्टिंग ऑफ...
हिमाचल प्रदेश

बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन : 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी

बिलासपुर : बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एचपी, ऑल इंडिया और विभिन्न सब वर्गों...
Translate »
error: Content is protected !!