विधायक हंसराज ने अग्रिम जमानत के लिए चम्बा कोर्ट में दी अर्जी

by

एएम नाथ। चम्बा : युवती के यौन शोषण मामले में आरोपी चुराह के विधायक डा. हंसराज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्बा की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगा दी है। सोमवार को विधायक ने उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के माध्यम से जमानत की अर्जी दाखिल की। इस अर्जी पर अब 11 नवम्बर को सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद ही अर्जी पर फैसला होगा। उधर, पुलिस के नोटिस के बावजूद विधायक महिला पुलिस थाने में हाजिर नहीं हुए। पुलिस ने विधायक को नोटिस जारी कर महिला पुलिस थाने में हाजिर होने के आदेश दिए हैं, लेकिन विधायक ने महिला पुलिस थाना आने की बजाय वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर कर दी।

पुलिस पीड़ित युवती की मौजूदगी में जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए साक्ष्य जुटाकर विधायक की गिरफ्तारी के लिए मजबूत आधार करने में जुटी हुई है। पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही हैं। इससे विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज होने के बाद विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की है। मामले में पोस्को एक्ट की धारा शामिल होने के बाद से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।
बता दें कि युवती ने अपनी शिकायत में विधायक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तो बहला-फुसलाकर उसका शोषण किया गया। उस दौरान उन्हें डराया-धमकाया भी गया। बीते शुक्रवार को युवती ने महिला थाना चम्बा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ बीएनएस व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ए.एस.पी. हितेश लखनपाल ने कहा कि विधायक थाने में हाजिर नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

——————————-
पूर्व विधायक ने सीएम को भेजा ज्ञापन : उ धर, सोमवार को चुराह के पूर्व विधायक सुरिंद्र भारद्वाज ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित युवती को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक विधायक का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन 2024 की अवधि के दौरान नगदी ले जाते समय साथ रखें आवश्यक दस्तावेज-  DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा 17 मार्च :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया के दौरान...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव संबंधी भव्य विशाल शोभा यात्रा धूम-धाम से निकाली गई।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माहिलपुर में  सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव संबंधी भव्य विशाल शोभा यात्रा धूम-धाम से निकाली गई। यह शोभा यात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर सभा (रजि.) माहिलपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी आवासों के आवंटन पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त : पूर्व CPS और पत्रकारों को मिले मकानों का मांगा रिकॉर्ड

बिना आवेदन 6 पूर्व CPS के आवास नियमित करने पर उठे सवाल, पत्रकारों को आवास देने के मामले में भी सरकार से मांगा जवाब शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी आवासों के नियमों के विपरीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UPSC टॉपर कैसे पहुंचा सलाखों के पीछे? अपनी खास कार्यशैली के लिए मशहूर प्रदीप शुक्ला कौन? क्यों हुई गिरफ्तारी

UPSC में टॉप करना किसी सपने के सच होने जैसा माना जाता है- लेकिन जब यही सपना समय के साथ सवालों के घेरे में आ जाए, तो कहानी और भी गंभीर हो जाती है।...
Translate »
error: Content is protected !!