पोसी में दाँतों के निःशुल्क पखवाड़े की शुरुआत

by
गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : पंजाब सरकार के हिदायतों व सिविल सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में 36वें दांतों के नि:शुल्क पखवाड़े का आरंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ. रघबीर सिंह ने पखवाड़े का उद्घाटन किया। इस मौके पर दांतों के विशेषज्ञ डॉ. हरपुनीत कौर ने बताया कि यह पखवाड़ा 3 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर लोगों को दंत रोगों जांच और उचित देखभाल के बारे में जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न दंत रोगों का इलाज करने के साथ-साथ 8 जरूरतमंद गरीब मरीजों को नये डैंचर भी लगाये जायेंगे। उन्होंने सभी फील्ड स्टाफ से कहा कि दांतों की देखभाल के लिए चलाए जा रहे मुफ्त पखवाड़े के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए ताकि वे पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इस अवसर पर डॉ. नवलदीप सिंह, डॉ. वंदना, परमजीत कौर, नीलम, जोगिंदर कौर व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बार्ड नंबर पांच से चुनाव लड़ रहे चन्नी पर नूरपुर वेदी से आए लोगो ने लगाए आरोप

एफडीआर कई वर्ष पहले पूरी होने के बावजूद आज तक पैसे नहीं दिए चन्नी ने कहा किसी को कोई पैसा नहीं देना यह तो विरोधियों की साजिश है गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर पांच...
article-image
पंजाब

वार्डों का विकास और जन समस्याओं का त्वरित निपटारा प्राथमिकता: पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी, पार्षद नरिंदर कौर

रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त, जीत के लिए मतदाताओं का धन्यवाद, मतदाताओं की सेवा में हर समय हाज़िर रहेंगे: ब्रम शंकर जिम्पा होशियारपुर, 22 दिसंबर: नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 6 और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 120 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शारीरिक संबंध बनाता फिर लूटपाट और हत्या की वारदात को देता था अंजाम _गे सीरियल किलर गिरफ्तार

रोपड़। देश और दुनिया में अपराध के कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जोकि आपके मन और दिमाग दोनों को हिलाकर रख देते हैं। अपराधी ऐसी अपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं, जोकि किसी...
Translate »
error: Content is protected !!