बाइक की ट्रक के साथ टक्कर : एक युवक की मौत, एक घायल

by

एएम नाथ । जवाली : पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत ज्वाली-कुठेड़ रोड पर भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक बाइक नंबर (HP 54A-1765) की ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभी रूप से घायल हुआ है। मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार (25) के तौर पर हुई है। वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेन कटोच निवासी खुखनाड़ा बाइक पर अपने दोस्त रोहित को हरिया की ओर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे हरिया के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की सामने से आर रहे एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पीछे बैठे रोहित कुमार की गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सेन कटोच को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा की संसद के प्रांगण में गूंजा कुल्लू दशहरा…..हिमाचली संस्कृति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरे रंग

सीएम सुक्खू ने वर्चुअल संदेश से दिया एकता, सत्य और न्याय का संदेश; 35 से अधिक भारत-कनाडाई संगठनों के सहयोग से हुआ भव्य आयोजन  एएम नाथ। शिमला, 18 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रतिशोध की राजनीति कर रही कांग्रेस सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

एएम नाथ । नाहन, 31 जुलाई  । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है । उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 से 14 नवंबर तक रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला – DC आदित्य नेगी

DC अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की तैयारियों को लेकर की बैठक शिमला, अक्टूबर 08 – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रामपुर बुशहर के मिनी सचिवालय सभागार में 11 से 14 नवंबर 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न योजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न विकास योजनाओं को समय पर पूर्ण करने के...
Translate »
error: Content is protected !!