चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर हादसा : श्रद्धालुओं की कार का दर्दनाक हादसा, 4 की मौत

by

एएम नाथ । चिंतपूर्णी : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधियाना, पंजाब से आए श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा करने के बाद लौट रहे थे, तभी उनकी कार भरवाईं के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

कार गिरते ही उसमें आग लग गई। यह कार पंजाब के लुधियाना में पंजीकृत थी और इसका नंबर पीबी-10-के-7531 है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कार खाई में गिरी, तो उसमें से एक व्यक्ति बाहर गिर गया, जिसकी मौके पर ही गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई। वहीं, खाई में गिरने के बाद कार में आग लगने से अंदर फंसे तीन अन्य श्रद्धालु भी जल गए। यह हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम समाचार ऐप…..हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विश्वसनीय समाचार ऐप

हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विश्वसनीय समाचार ऐप है जो कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है। इस ऐप में प्रदेश सरकार के सभी विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जाए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। चंबा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ज़िला चंबा में पर्यटन विकास को लेकर एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए। डॉ. राजीव भारद्वाज आज बचत भवन में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ गाइड प्रशिक्षण शिविर

रोहित भदसाली।  नादौन 30 सितंबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग के भारत स्काउट एंड गाइड्स का तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपसी सहमति से निपटेंगे लंबित मामले : एकांश कपिल 21 से 23 अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय में लगेंगी विशेष लोक अदालतें

31 जुलाई तक आवेदन कर विशेष लोक अदालत में शामिल करा सकते हैं मामला एएम नाथ। चम्बा :  सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एकांश कपिल ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!