हिमाचल में प्रतिशोध की राजनीति कर रही कांग्रेस सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

by

एएम नाथ । नाहन, 31 जुलाई  । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि पिछले लगभग चार वर्षों से प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करते हुए राजनीतिक विरोधियों को झूठे मामलों में फंसाने का सिलसिला चल रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

. बिंदल ने शुकव्रार को कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिन क्षेत्रों में चुनावों के दौरान जनता का विश्वास खो रहे हैं और कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ रहा है, वहां भाजपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक जनादेश को स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर और उपमहापौर पद पर जीत के बाद भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार देहरा विधानसभा उपचुनाव के बाद भाजपा नेता होशियार सिंह को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि हमीरपुर जिला परिषद चुनाव में 19 में से 17 सीटों पर भाजपा की जीत के बाद विधायक आशीष शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं, सोलन नगर निगम में भाजपा की सफलता के बाद भाजपा पार्षदों को भी कथित रूप से राजनीतिक द्वेष का सामना करना पड़ा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार सुनियोजित तरीके से विपक्ष की आवाज दबाने और भाजपा नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच मजबूती से खड़ा है और इस प्रकार की राजनीति से भयभीत नहीं होगा।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर विफल रही है तथा अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर कार्रवाई का सहारा ले रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर भाजपा को स्पष्ट जनादेश देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंडी में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष…प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर मजबूत की भारत की प्रतिष्ठा : जयराम ठाकुर

जब राज्य और केंद्र में पुनः डबल इंजन की सरकार होगी, तो प्रदेश का विकास दोगुनी तेजी से होगा कहा, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को गलत नीतियों से दो दशक पीछे धकेला एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हम कनाडा पर राज करेंगे, कोई रोक नहीं सकता’: लॉरेंस गैंग की धमकी भरी चिट्ठी का खुलासा

2025 में भेजे गए कथित पत्र में कनाडा के रक्षा मंत्री, सेना और पुलिस को चुनौती देने का दावा; 5 हजार गैंग सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार होने की बात कही गई नई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में नदी, नालों के तटीकरण तथा भूस्खलन से मार्गों की सुरक्षा की तैयारी : आपदा की दृष्टि से मौजूदा संरचनाओं का होगा पुनः सुदृढ़ीकरण: डीसी

जल शक्ति, लोक निर्माण, वन विभाग को दिए डीपीआर तैयार के निर्देश धर्मशाला, 14 जुलाई। आपदा की दृष्टि से मौजूदा सरंचनाओं का पुनः सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जाएगा इस के लिए लोक निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ

मंडी, 27 जनवरी । नगर निगम मंडी के पांचों मनोनीत पार्षदों ने शनिवार को निगम कार्यालय सभागार में आयोजित सादे किंतु गरिमापूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!