हरोली में भव्यता से मनाई प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती : हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, गुरदास मान की प्रस्तुति ने बांधा समां

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 सितंबर। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर मंगलवार को प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में भव्य स्मृति एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते महाविद्यालय परिसर हजारों लोगों से भर गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते आयोजन स्थल पर उपलब्ध स्थान भी कम पड़ गया। लोगों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धापूर्वक याद किया।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कॉलेज परिसर में स्थापित प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृतियां आज भी हरोलीवासियों के दिलों में जीवंत हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े होना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान थी। उनकी जयंती पर उमड़ा जनसमूह उनके प्रति लोगों के स्नेह और सम्मान को दर्शाता है।May be an image of musical instrument and text

बच्चियों को समर्पित रहा समारोह

समारोह की खास बात यह रही कि मंच के सामने महाविद्यालय और स्कूलों की छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जबकि अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का जीवन शिक्षा और बच्चों के लिए समर्पित रहा। इसलिए कार्यक्रम में बच्चों को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के वातावरण को और मजबूत करते हुए आने वाली पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं।May be an image of dais, temple and text

9.50 करोड़ से बनेगा साइंस ब्लॉक

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाविद्यालय परिसर में करीब 9.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले साइंस ब्लॉक की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम किया जा रहा है। नए विज्ञान भवन से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और कॉलेज में शिक्षा का वातावरण और बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 1000 से अधिक होने की उम्मीद है।May be an image of violin, flute, dais and text

गुरदास मान की प्रस्तुति पर झूमे लोग

समारोह का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रस्तुति रही। उनके गीतों पर पूरा परिसर तालियों और संगीत की गूंज से सराबोर हो गया। लोग देर तक उनकी प्रस्तुति का आनंद लेते रहे।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरदास मान को सम्मानित कर हरोली पहुंचने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि गुरदास मान जैसे महान कलाकार को सुनने का अवसर हरोलीवासियों के लिए विशेष अनुभव है।May be an image of chess and crowd

हरोलीवासियों की रही बड़ी भागीदारी

समारोह में स्थानीय लोगों के साथ स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही महाविद्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोगों ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।May be an image of one or more people, dais and text

शिक्षा और समाजसेवा की प्रेरणास्रोत थीं प्रो. सिम्मी

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का जन्म 29 सितंबर 1968 को मंडी में हुआ था। उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी होने के कारण उनका हरोली क्षेत्र के लोगों से विशेष आत्मीय जुड़ाव रहा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में उन्होंने अध्यापन और शोध के क्षेत्र में योगदान दिया।

उनके मार्गदर्शन में करीब 25 विद्यार्थियों ने पीएचडी और एमफिल की उपाधियां प्राप्त कीं। उनके 14 अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र, 13 अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस प्रस्तुतियां, दो शोधपरक पुस्तकें और दो शैक्षणिक ग्रंथ उनके अकादमिक योगदान को रेखांकित करते हैं। जनजातीय सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, स्थानीय शासन और ग्रामीण रोजगार जैसे विषयों पर उन्होंने शोध कार्य किया।

शिक्षा और शोध के साथ वह सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी रहीं। बेटियों की शिक्षा, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए वह सक्रिय रहती थीं। वर्ष 2023 में उन्हें इंटरनेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड सहित विभिन्न सम्मान प्राप्त हुए। 9 फरवरी 2024 को 56 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था।

ये रहे उपस्थित

समारोह में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, चंबा के विधायक नीरज नैय्यर, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा, पूर्व मंत्री कुलदीप धीमान, हिमकोफेड के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की, हिमफेड अध्यक्ष महेश्वर चौहान, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव रणजीत राणा, जिला अध्यक्ष देशराज गौतम, युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, जल बोर्ड सदस्य पवन ठाकुर, राज्य परिवहन प्राधिकरण सदस्य अशोक ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दुर्गा माता मन्दिर बैह-मण्डी मे श्री मद्भागवत कथा 19 मार्च से

पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (तारा) : ग्राम पंचायत कैंडोल के तहत बैहमंडी स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर मे मंदिर समिति व समस्त ग्रामवासियों व भक्तजनों के सहयोग से तीसरी साप्ताहिक श्री मद्भागवत सप्ताह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम: राज्य में कैंसर का इलाज होगा मुफ्त, 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी लगाया जाएगा मुफ्त

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य में मुफ्त इलाज के साथ 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी मुफ्त में...
article-image
पंजाब

In Jalandhar Ravi Kumar Bangar

Jalandhar /Daljeet Ajnoha/April 29 :Social leader Mr. Ravi Kumar Bangar Phagwara and youth leader of BJYM Phagwara Mr. Siddharth Raj today specially reached Jalandhar and honored Rajesh Bagha by visiting his Jalandhar home. Minister...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने गर्मियों के मौसम के मद्देनजर ली समीक्षा बैठक : संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में गर्मियों के सीज़न के मद्देनज़र की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!