ऊना सुपर-50 एक महत्वपूर्ण पहलः प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को जेईई, नीट तथा क्लैट की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए में 2 वर्ष तक मुफ्त में कोचिंग

by

ऊना सुपर-50 एक महत्वपूर्ण पहलः Virender Kanwar
ऊना, 7 सितंबर 2022- ऊना सुपर-50 सरकार व जिला प्रशासन ऊना की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके तहत उना जिला के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को जेईई, नीट तथा क्लैट की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए में 2 वर्ष तक मुफ्त में कोचिंग दी जाती है। इस 2 वर्षीय कोचिंग अवधि में सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र पर लगभग 62 हजार रुपए खर्च किया जाता है। वर्तमान में सुपर 50 बैच 2022-24 में 75 बच्चे यह कोचिंग लेने जा रहे हैं, जिसके लिए सालाना करीब 50 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने डाइट देहलां में ऊना सुपर 50 बैच 2022 -24 के कांउसलिंग कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए दी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है तथा जरूरी साधन व अवसर पाकर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी साधन संपन्न परिवारों के बच्चों की तुलना में खुद को बेहतर साबित करते हैं। उन्होंने बताया कि ऊना जिला के सभी उपमंडलों में आधुनिक सुविधा युक्त पुस्तकालय खोले गए हैं, जहां पर बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पाठ्य सामग्री प्रदान की गई है। उन्होंने सुपर फिफ्टी में चयनित बच्चों को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुपर-50 में कामयाब हुए बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए तथा सरकार और जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। बच्चों ने बताया कि कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी कड़ी लगन व मेहनत का ही परिणाम है कि वह अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब हुए।
कार्यक्रम में उपायुक्त उना राघव शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के संबंध में बच्चों को महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष की कोचिंग अवधि के दौरान बच्चे अपने लक्ष्य को याद रखें तथा नियमित अध्ययन जारी रखें।
इससे पूर्व डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सुपर-50 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह कोचिंग प्रक्रिया वर्ष 2019 में आरंभ की गई है। आरंभ में केवल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ही यह कोचिंग दी जाती थी, लेकिन बाद में यह सुविधा नीट तथा क्लैट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी आरंभ की गई। इस कोचिंग प्रक्रिया के बाद अब तक 2 बैच पास आउट हो चुके हैं जिसमें लगभग 20 प्रतिशत बच्चों ने इंजीनियरिंग तथा मेडिकल क्षेत्र में इस कोचिंग के जरिए अपने उद्देश्य को प्राप्त किया है। सुपर-50 के लिए ऊना जिला को राष्ट्रीय स्तर का स्कॉच अवार्ड भी मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सुपर 50 के चयनित छात्र छात्राओं को टेबलेट भी आवंटित किए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप, कल्पवृक्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय ठाकुर, संजोत कौर, विवेक दत्ता, रमा, रमेश ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन शिमला के डैनफे ऑडिटोरियम में किया

शिमला 03 जुलाई :  1. सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन 03 जुलाई 2025 को शिमला के डैनफे ऑडिटोरियम में किया गया। सेना प्रशिक्षण कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), लेफ्टिनेंट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन दुआरा मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को गाया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए दीपक पूरी ने बताया कि यह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र में 30.32 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण और शिलान्यास किए

सराज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के कुठेड़ में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भवन और बागाचनोगी में 37 लाख रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!