12 मार्च को लगेगी लोक अदालत जिला ऊना में : नवकमल

by

ऊना 28 फरवरी: जिला के सभी न्यायालयों में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना नवकमल ने दी। उन्होंने कहा कि अदालती मामलों को निपटाने के इच्छुक व्यक्ति 12 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के कार्यालय में सादे कागज़ पर आवेदन कर सकते हैं।
नवकमल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में एनआई एक्ट के मामलों में धन वसूली, सड़क दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली-पानी व टेलीफोन बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन व भत्तों से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मामले न्यायाल में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उनका निपटारा भी लोक अदालत में किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की ओर से किए 785 करोड़ 32 लाख की 37 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की मिंजर मेला समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में ज़िला में विभिन्न परियोजनाओं पर 1500 करोड़ व्यय : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को दिया नोटिस : संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब

शिमला : राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को नोटिस कर हाईकोर्ट ने सरकार और संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा और न्यायाधीश विरेंदर सिंह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों का जीपीएफ़ गिरवी रखकर भी क़र्ज़ ले रही है सरकार – डेढ़ साल में ही 24 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का क़र्ज़ ले चुकी है सरकार: जयराम ठाकुर

इस महीनें वेतन और पेंशन भी देर से जारी करने के निर्देश दे रही है सरकार , मित्रों का मानदेय पांच गुना बढ़ाने वाले आर्थिक तंगी का रोना रो रहे हैं एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार जनादेश को स्वीकार करें, विधानसभा चुनाव में होगा कांग्रेस का सफाया : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के स्नोर मंडल के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों, उप-प्रधानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक बोले, पांच साल पूरी ईमानदारी...
Translate »
error: Content is protected !!