34 यात्री घायल, 9 की हालत गंभीर : भोटा में पहाड़ी से टकराई  एचआरटीसी बस

by
एएम नाथ। हमीरपुर :  जिला हमीरपुर डिपो की बस भोटा से करीब दो किमी दूरी पर टियाले दा घाट के समीप बीती देररात हादसे की ​शिकार हो गई। हादसे में 34 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल हुए लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सामने से आ रही एक कार ने जब ओवरटेक किया तो उसे बचाने के चक्कर में बस हादसे का शिकार होकर पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
यह बस, बस स्टैंड हमीरपुर से वृंदावन के लिए रात को 7:45 बजे निकली थी। 8:15 के करीब भोटा से 2 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त ड्राइवर कंडक्टर समेत बस में 50 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टियाले दा घाट के पास तीखे मोड़ पर अचानक से एक कार ओवरटेक करते हुए बस के आगे से आ गई। जिसे बचाने में यह हादसा हुआ। जब चालक ने गाड़ी को बाएं तरफ मोड़ दिया तो झटके के साथ गाड़ी पहाड़ी से जा टकराई।
मौके पर पुलिस सहायता कक्ष भोटा के एएसआई राजेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 233 वाहनों के चालान

बद्दी, 18 जून (तारा) :  बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वाघा बॉर्डर पहुंचे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से किया वर्चुअल संवाद : 17 बच्चे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और साइंस सिटी कपूरथला का भ्रमण करेंगे

‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ मेरे लिए परिवार की तरहः मुख्यमंत्री एएम नाथ।  धर्मशाला  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला से वर्चुअल माध्यम से बिलासपुर जिला के भगेड़ स्थित अपराजिता बाल आश्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो हज़ार स्कूल बंद कर शराब के ठेके खोलने को बेताब सरकार : जयराम ठाकुर

विद्यालयों के पास ठेका खोलने का प्रदेश भर में हो रहा है विरोध नगर निगम के पास संसाधनों की कमी, फिर भी शराब के ठेके चलाने के बाध्य कर रही सरकार शराब से राजस्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में उद्यमियों ने जानी RAMP कार्यक्रम एवं MSME योजनाएं

एएम नाथ। चम्बा :  उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) चंबा के माध्यम से “RAMP कार्यक्रम” (भारत सरकार एवं विश्व बैंक की संयुक्त पहल), “सूक्ष्म एवं लघु उद्यम–क्लस्टर विकास कार्यक्रम” (MSE-CDP)...
Translate »
error: Content is protected !!