अनुराग ठाकुर ने बढ़ाया मदद का हाथ, पालकवाह में लगेगा 500 एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट, 75 लाख रुपए की लागत से लगेगा प्लांट

by
ऊना – कोविड महामारी से निपटने के लिए केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिला ऊना की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अनुराग ठाकुर के निर्देश पर हरोली उप-मंडल के तहत पालकवाह में 500 एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे 90-100 बिस्तरों को लगातार ऑक्सीजन सप्लाई मिल सकेगी। कोविड से निपटने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मदद मांगी थी, जिस पर उन्होंने पालकवाह में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के निर्देश दिए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना आपदा में जिला प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए काम कर रहा है, जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर निरंतर सहयोग कर रहे हैं। दूरभाष पर उनसे हुई बातचीत के बाद उन्होंने ऊना में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बनाए रखने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पीएफए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का आश्वासन दिया, जो लगभग 75 लाख रुपए की लागत से बनेगा। बातचीत के तुरंत बाद उन्होंने दिल्ली से एक विशेषज्ञ दल को सर्वेक्षण के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि पालकवाह में पीएफए ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित किया जा सके। राघव शर्मा ने सहायता के लिए केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया।
इस संबंध में सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि दूरभाष पर हुई बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर के सामने पीएफए ऑक्सीजन प्लांट की डिमांड रखी गई थी, जिसे उन्होंने तुरंत मान लिया। अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ज़िला ऊना के पालकवाह में 75 लाख रुपए की लागत से 500 एलएमपी के पीएफ़ए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ़ हो गया है। यह ऑक्सीजन प्लांट एक साथ 90-100 बिस्तरों को एक साथ निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सहायक होगा, जिससे कोरोना मरीजों की बड़ी मदद होगी।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर कोरोना महामारी के समय में लगातार मदद का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जिला हमीरपुर के लिए 50 तथा जिला ऊना के लिए 55 ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध करवाए हैं। इससे पहले भी अनुराग ठाकुर ने पीपीई किट्स, सैनिटाइजर, दवाइयों और कोरोना की लड़ाई लड़ने के लिए अन्य जरूरी सामग्री की खेप ज़िला प्रशासन ऊना को भिजवाई थी। डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि मरीज़ों को ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसके लिए अब ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य सराहनीय है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए कानूनों का मूल उद्देश्य न्याय प्रदान करना है, न कि दंड देना : नए आपराधिक कानूनों के तहत 1 जुलाई, 2024 से सभी मामलों को दर्ज किया जाएगा : एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी

नए कानूनों से संपूर्ण आपराधिक न्याय प्रणाली और समग्र रूप से समाज को लाभ होगा”: एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था हिमाचल प्रदेश व्हाट्सएप संदेश भी साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य होंगे एएम नाथ। शिमला 26...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लोकतंत्र नहीं, गुंडातंत्र चला रही सरकार: राजेंद्र राणा

मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करें एएम नाथ। हमीरपुर :  सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। राणा ने कहा कि जिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई आधा से ज़्यादा कटौती सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, सड़क के बजट में कटौती से कैसे आत्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम गुम्मा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

ग्रामीण क्षेत्र में टैलेंट की कोई कमी नहीं – रोहित ठाकुर शिमला 03 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इस टैलेंट...
Translate »
error: Content is protected !!