जेके गैसेस ने 300 ऑक्सीजन सिलेंडर का बफर स्टॉक जिला के लिए रिजर्व किया

by
उपायुक्त राघव शर्मा ने गगरेट में ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण, एसडीएम विनय मोदी भी रहे मौजूद
ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज गगरेट स्थित जेके गैसेस ऑक्सीजन प्लांट में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर ऑक्सीजन के उत्पादन तथा सप्लाई के संबंध में प्लांट प्रबंधकों से विस्तार से जानकारी ली। प्रबंधकों ने उन्हें बताया कि प्लांट में प्रतिदिन 400 सिलेंडर की रिफिलिंग करने की क्षमता है तथा उद्योग जिला प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।
राघव शर्मा ने कहा कि प्लांट में 300 ऑक्सीजन सिलेंडर का बफर स्टॉक अलग से रिजर्व रहेगा, जिसका इस्तेमाल जिला ऊना के साथ-साथ पड़ोसी जिलों से आने वाली मांग को पूरा करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधक प्राथमिकता के आधार पर जिला ऊना को ऑक्सीजन की सप्लाई करेंगे। प्लांट में प्रशासन की एक टीम भी तैनात रहेगी, जो ऑक्सीजन की प्रोडक्शन के साथ-साथ सप्लाई को भी निगरानी करेगी।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों की चुनौतियों को देखते हुए नगर पंचायत गगरेट में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए जिला स्तरीय वेयरहाउस स्थापित किया जा रहा है, जिसका नियंत्रण एसडीएम गगरेट के अधीन होगा। उन्होंने बताया कि इस वेयरहॉउस के लिए जिला के विभिन्न उद्योगों ने 190 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है तथा एक या दो दिन के भीतर इन सिलेंडर को वेयरहाउस में शिफ्ट कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गगरेट विनय मोदी भी उनके साथ रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बड़सर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस , CM सुक्खू ने फहराया तिरंगा और ली मार्च पास्ट की सलामी ….अपना परिवार सुखी परिवार’ और ‘इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना’ 2 अक्तूबर से शुरू की जाएगी : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बकाया वेतन के लिए अतिरिक्त 20,000 रुपये देने की घोषणा की 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए तृतीय श्रेणी पेंशनरों को 35 प्रतिशत तथा प्रथम एवं द्वितीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब की सीमा से सटे जिला के गावों की बिजली कनेक्शन की समस्या दूर करने को प्रयासरतः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती के अनुरोध पर 23 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री करेंगे जिला ऊना के सीमावर्ती गांवों का दौरा ऊना, 20 दिसंबरः पंजाब की सीमा पर रहने वाले जिला ऊना के निवासियों की बिजली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को दी पोषण व माहवारी के दौरान फैली भ्रान्तियों की जानकारी : मसरूण्ड पंचायत में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत मसरूण्ड ब्लाक चम्बा में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोषक फल और सब्जियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 करोड़ से बदलेगी बद्दी साईं मार्ग की तस्वीर : दून के विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, जीर्णोद्वार पर की चर्चा

तारा। बद्दी : दून के विधायक राम कुमार ने मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बद्दी साईं मार्ग को लेकर बैठक की। विधायक ने बताया कि बद्दी साईं मार्ग को 11 करोड़ की लागत से...
Translate »
error: Content is protected !!