कुल्लू के साई स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नई एसएमसी का गठन, अमर चंद नेगी संभालेंगे कमान

by

बेहतर शिक्षा, अनुशासन और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा विशेष जोर।

विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर करेंगे कार्य- अमर चन्द नेगी.

बंजार/कुल्लू (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के साई स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढालपुर में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान एसएमसी अध्यक्ष चन्दन शर्मा ने की। चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें अमर चंद नेगी को सर्वसम्मति से एसएमसी का नया अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में विद्यालय की प्रबंध निदेशक एवं मुख्याध्यापिका अंजना ठाकुर, उपमुख्याध्यापिका रेनु गौतम तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने विद्यालय में बेहतर शिक्षा, अनुशासन, आधुनिक सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े सुझाव दिए।

विद्यालय में वर्तमान में 600 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नवगठित एसएमसी ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कारयुक्त वातावरण, आधुनिक सुविधाओं के विकास तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर चंद नेगी सैंज घाटी शॉघड के स्थाई निवासी है, जो कुल्लू में रहकर अपने बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। यह पूर्व में ग्राम पंचायत के सदस्य भी रह चुके है और वर्तमान में कई समाजिक संगठनों से जुड़े हुए है। इन्होंने
सभी अभिभावकों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले और विद्यालय हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति करे।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि नई एसएमसी के सहयोग से विद्यालय शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चीन से सटे सीमांत क्षेत्रों के विकास की जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह

किन्नौर : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह चीन से सटे सीमांत क्षेत्रों के विकास की जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट गए। रिकांगपिओ में उन्होंने गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पहुंचे सोलन

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी 15 अगस्त के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आके सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला...
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आईटी मैनेजर, आईटी आपरेटर्स, पार्ट टाइम आफिस ट्रेनीस पदों को भरने के लिए 11 मार्च को एक कैम्पस इंटरव्यू का होगा आयोजन

शिमला, 07 मार्च : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला अंशुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज़ एजुकेयर इंडिया, 5-लक्कड़ बाजार शिमला हिमाचल प्रदेश में आईटी मैनेजर, आईटी आॅपरेटर्स, पार्ट टाइम आॅफिस ट्रेनीस पदों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाएंगे कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल...
Translate »
error: Content is protected !!