सौतोली मां ही बन गई साली – पिता को पसंद आ गई बहू की बहन : मां बेटे ने की दोनों बहनों से की शादी

by

सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने दो बहनों से शादी कर ली. इस घटना ने रिश्तों का एक जाल बना दिया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मामला शुरू हुआ जब एक युवक ने दूसरी शादी करने का फैसला किया। उसे एक महिला से प्यार हो गया था और वह उससे शादी करना चाहता था. लेकिन यह फैसला उसकी पहली पत्नी और माँ को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस शादी का विरोध किया। परिवार में सिर्फ उसके पिता ही थे जो उसके इस फैसले के साथ थे।

पिता को पसंद आ गई होने वाली बहू की बहन :   युवक के पिता लड़की के घर गए थे, ताकि सगाई तोड़ सकें। वहां उनकी नज़र लड़की की बड़ी बहन पर पड़ी जो मेहमानों को चाय परोस रही थी। पिता ने लड़की के पिता से पूछा कि यह कौन है? पता चला कि यह होने वाली बहू की बड़ी बहन है और 30 साल की है।  वह तलाकशुदा थी और इसलिए अपने परिवार के साथ रह रही थी।

 शादी का प्रस्ताव पिता ने रखा :   पिता को यह युवती पसंद आ गई और उन्होंने उसके परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।इस बार उन्होंने अपने बेटे के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए लड़की का हाथ मांगा! लड़कियों के पिता ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और अपनी बड़ी बेटी की शादी पिता से और छोटी बेटी की शादी बेटे से कर दी।

जटिल जाल रिश्तों का :   इस शादी के बाद रिश्तों का एक जटिल जाल बन गया है। अब बेटे की साली उसकी सौतेली माँ भी है। एक बहन दूसरी बहन की सास है, जबकि दूसरी बहन पहली बहन की बहू है। इसी तरह, पिता की बहू उसकी सौतेली बेटी भी है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस अनोखे रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार…हरजीत सिंह संधू पर खेला दांव, शिअद उतार चुकी है प्रत्याशी

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के लिए सियासी दलों ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने उपचुनाव के लिए हरजीत...
article-image
पंजाब

अटारी-वाघा बॉर्डर पर आज से फिर शुरू हो रही बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी : दो ‘बड़े बदलाव’ भी

अमृतसर : 12 दिनों के बाद अटारी-वाघा सीमा सहित तीन सीमा बिंदुओं पर बीटिंग रिट्रीट समारोह मंगलवार यानी 20 मई को फिर से शुरू होने वाला है। हालांकि पहले दिन सिर्फ मीडियाकर्मियों को ही...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व-प्रवेश परामर्श सत्र शुरू, विद्यार्थियों को दी जा रही करियर संबंधी जानकारी

बी.ए. व बी.कॉम. प्रवेश प्रक्रिया जारी, सलूणी कॉलेज में 19 जून तक चलेगा काउंसिलिंग कार्यक्रम एनईपी-2020 के तहत प्रवेश को लेकर जागरूकता अभियान, सलूणी महाविद्यालय में परामर्श सत्र प्रारम्भ एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय...
article-image
पंजाब

विभिन्न संगठनों ने मई दिवस को साम्राज्यवाद-विरोधी दिवस के रूप में मनाया : मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

 क्रांतिकारी विकल्प के निर्माण के लिए आवाज उठाई गढ़शंकर, 1 मई : आज गढ़शंकर के संघर्षरत संगठनों ने बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होकर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को साम्राज्यवाद-विरोधी दिवस के रूप...
Translate »
error: Content is protected !!