अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित : भोलेनाथ का भगत हूं जहां मर्जी कर दे शिकायत : अनुराग शर्मा

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखने वाले अनुराग शर्मा के राज्यसभा सदस्य बनने की औपचारिक घोषणा हो गई। नौ मार्च को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि है। इस दिन इन्हें औपचारिक निर्वाचन पत्र जारी कर दिया गया।

कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा नामांकन करने वाले अकेले उम्मीदवार थे। पार्टी ने कोई कवरिंग कैंडिडेट भी नहीं दिया था। विपक्षी दल भाजपा ने चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा था।

भोलेनाथ का भगत हूं, जहां मर्जी कर दे।शिकायत : पत्रकारों से बातचीत में अनुराग शर्मा ने कहा कि मैं भोलेनाथ का भगत हूं। शपथ पत्र व संपत्ति को लेकर जो शिकायत की है मुझे उसकी जानकारी नहीं है। मैंने जो शपथ पत्र दिया है वह पूरी तरह ठीक है। किसी भी कागज में कोई त्रुटि नहीं है।. अनुराग ने कहा कि वे कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। छात्र जीवन से लेकर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता 1979 से ए श्रेणी के ठेकेदार थे। उनके माता व पिता दोनों का देहांत हो चुका है। परिवार का जो पैतृक कारोबार है उसे संभाल रहे हैं। ठेकेदार रहते जो भी काम किए हैं, उसका भुगतान चेक के माध्यम से होता है। नियमों के तहत हर कार्य किया है। जीएसटी व इनकम टैक्स देते हैं। संपत्ति की घोषणा में मैंने अपनी बैलेंस शीट भी लगाई है, जिसको कोई आपत्ति है वह जहां मर्जी शिकायत कर ले, मुझे कोई डर नहीं है। अनुराग शर्मा ने कहा कि मैं पर्यटन क्षेत्र से जुड़ा आदमी हूं। किसी भी प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन की अहम भूमिका रहती है। पर्यटन क्षेत्र के लिए केंद्र से परियोजनाएं लाने में पुरजोर प्रयास करूंगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूल्यांकन शिविर में 39 दिव्यांगजन व 10 वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला व कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आज सोमवार को बचत भवन देहरा में मूल्यांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वज़ीर पठानिया सम्पूर्ण राष्ट्र की अमर धरोहर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

प्रदेश सरकार वज़ीर राम सिंह पठानिया को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करवाने के लिए ठोस प्रयास करेगी : पठानिया महान स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर वीर दिवस का आयोजन एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन शासित तिब्बत सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों तक शिमला में नेशनल हाईवे पर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण पर केंद्र सरकार सख्त

एएम नाथ।  शिमला । केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गई है, जो चीन शासित तिब्बत की सीमा के करीब के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में अपनी तानाशाही बंद करे मुख्यमंत्री, तुगलकी फैसले पर विचार करे सरकार : जयराम ठाकुर 

युक्तिकरण के बहाने सरकार बिजली बोर्ड से भी नौकरियां खत्म करना चाहती हजारों लोग सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं और सरकार मान नहीं रही एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
Translate »
error: Content is protected !!