मूल्यांकन शिविर में 39 दिव्यांगजन व 10 वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

by
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला व कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आज सोमवार को बचत भवन देहरा में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।टीम ने 39 दिव्यांगों व 10 वरिष्ठ नागरिकों की जांच की गई। रेडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि शिविर में 49 लोगों का पंजीकरण किया गया है जिन्हें अगले शिविर में निःशुल्क उपकरण दिए जाएंगे। शिविर में पंजीकृत दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकतानुसार बैटरी चलित तिपहिया साईकिल,व्हील चेयर, फोल्डेबल वॉकर,हेयरिंग एड, क्लिपर व आधुनिक कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया गया। उन्होंने बताया कि सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की सहायता से दिव्यांगजन एक बार फिर समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे।
शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी देहरा विपुल कुमार , राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

शहर की ओवरहेड टंकियों का स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी टेस्ट जल्द होगा पूराः एस.ई. नगर निगम

होशियारपुर, 18 सितंबरः      नगर निगम के एस.ई सतीश कुमार सैनी ने बताया कि शहर में स्थित 8 ओवरहेड टंकियां, जो लगभग 40 साल पहले बनाई गई थी, का अब तक कोई उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि शहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार के निकम्मेपन से हर साल बिना खर्चे वापस केंद्र को जा रहे करोड़ों रुपये : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार से पैसे देने की कमी नहीं राज्य सरकार की नीयत और विजन में है खोट, प्रदेश सरकार को असुविधा न हो इसलिए एडवांस में दिए 843 करोड रुपए कार्य समिति के गठन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘मेरा नाम है ना’ विशेष अभियान पहली फरवरी से: एसडीएम ओमकांत ठाकुर

मंडी, 31 जनवरी। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहली फरवरी से विशेष अभियान ‘मेरा नाम है ना’ का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!