अनुसूचित उपयोजना के तहत व्यय हुए 31.43 करोड़ : राघव शर्मा

by
ऊना 1 फरवरी: अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए 63 करोड़ रूपये के बजट के मुकाबले अब तक 31.43 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर ली गई है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां अनुसूचित जाति उपयोजना के आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि जिला में अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य योजना के तहत 46.59 करोड़ रूपये की धनराशि आबंटित की गई है, जिसमें से अब 21.54 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर ली गई है। विशेष केन्द्रीय सहायता के तहत 34.30 करोड़ रूपये की धनराशि में से 14.06 करोड़ रूपये की राशि व्यय हो चुकी है जबकि केन्द्रीय प्रायोजित योजना के तहत आबंटित 16.09 करोड़ रूपये की राशि के मुकाबले अब तक 9.75 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है।
डीसी ने बताया कि जिला ऊना में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 303 निर्माण कार्य कार्यान्वित किये जा रहे हैं, जिनमें से 297 कार्य शुरू किये जा चुके हैं जबकि 25 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और एक अन्य का काम प्रगति पर है। उपायुक्त ने निर्देश दिये कि जिन निर्माण कार्यों का काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, उन्हें इसी वित्त वर्ष में पूरा किया जाए तथा अतिरिक्त बजट की आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र मांग की जाए। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष के लिए भी इस उपयोजना के तहत नये कार्यो की सूची व रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैठक में सीएमओ डॉ. रमन शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरविन्द सूद व नरेश धीमान, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा, डीएफएससी विजय सिंह, जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. उपेन्द्र कुमार, परियोजना अधिकारी हिमऊर्जा सोहन सिंह, कृषि विकास अधिकारी दीपिका भाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट सत्र के दूसरे चरण में सरकार के सामने होंगे 834 सवाल…665 तारांकित और 169 अतारांकित प्रश्न शामिल : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में इस बार कुल 834 सवाल सरकार के सामने रखे जाएंगे। इनमें 665 तारांकित और 169 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत : कार सवार चार लोग घायल

नंगल। रामपुर साहनी के निकट दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत में कार सवार चार लोगों घायल हो गए हैं।घायलों को 108 एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व घाटा अनुदान अगर नहीं मिलेगा …तो पानी पर दी जाए रॉयल्टी : सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में पनबिजली संयंत्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी पर 50...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 मार्च से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च, 2025 में होने वाली 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की...
Translate »
error: Content is protected !!